Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शादी का रिश्ता करवाने के नाम पर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप, हमीरपुर पुलिस ने दर्ज किया केस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने और बाद में आनाकानी करने का मामला हमीरपुर सदर थाना पहुंचा है। बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में हमीरपुर शहर के एक युवक के भी आरोपी के साथ संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब पूरे प्रकरण में पैसों के लेनदेन और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में प्रेम चंद ने बताया कि वह विवाह समारोहों में रसोइये का काम करते हैं। उनके साथ कांगड़ा जिले का एक व्यक्ति भी कई वर्षों से काम करता है। इसी जान-पहचान के चलते प्रेम चंद ने अपने छोटे बेटे की शादी करवाने के लिए उससे संपर्क किया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने एक लड़की से रिश्ता करवाने का भरोसा दिलाया और बातचीत आगे बढ़ाने के नाम पर पहले 20 हजार रुपये लिए .शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद सगाई के कपड़े खरीदने सहित अन्य खर्चों का हवाला देकर उससे लगातार पैसे लिए गए। इसी दौरान लड़की की मां के पेड़ से गिरकर घायल होने की बात कहकर इलाज के लिए भी रकम मांगी गई। इस तरह आरोपी ने कथित तौर पर कुल 1.35 लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद न तो शादी की बातचीत आगे बढ़ी और न ही रकम वापस की गई। बार-बार मांग करने पर भी कथित तौर पर टालमटोल की जाती रही।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दूसरे पक्ष को बुलाकर उसका पक्ष भी जान रही है। साथ ही पैसों के लेनदेन और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।एएसपी ने लोगों से अपील की कि शादी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहें और किसी भी व्यक्ति को पैसे देने से पहले रिश्ते तथा संबंधित दावों की पूरी तरह से पुष्टि करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शादी का रिश्ता करवाने के नाम पर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप, हमीरपुर पुलिस ने दर्ज किया केस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने और बाद में आनाकानी करने का मामला हमीरपुर सदर थाना पहुंचा है। बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में हमीरपुर शहर के एक...

कांगड़ा में सर्पदंश से मौतों पर लगेगा ब्रेक, PHC स्तर तक पहुंचा एंटी-स्नेक वेनम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:कांगड़ा जिले में सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। विभाग का फोकस अब सिर्फ लोगों को जागरूक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने पर भी जोर...

अमेरिका में महिला की हत्या :करनाल के युवक की भी मौत, पीछा करने का आरोप

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात के तार हरियाणा के करनाल जिले से जुड़ गए हैं। हाउ एवेन्यू और नॉर्थरोप एवेन्यू के पास पनेरा ब्रेड के पार्किंग क्षेत्र में 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में पूर्व सरपंच की रॉड से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप

summer express , हिसार। जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच 65 वर्षीय हवा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पास मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में उनके बेटे बबलू पर हत्या...
Summer Express - Auto Draft

बेरला जमीन विवाद में बुजुर्ग की मौत, आरोपी विशाल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

summer express , बाढ़डा। गांव बेरला में वर्ष 2022 में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में आरोपी विशाल के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर 21 सितंबर को अदालत में पेश करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.