कांगड़ा में सर्पदंश से मौतों पर लगेगा ब्रेक, PHC स्तर तक पहुंचा एंटी-स्नेक वेनम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:कांगड़ा जिले में सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। विभाग का फोकस अब सिर्फ लोगों को जागरूक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया जा रहा है। 19 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस के मौके पर जिलेभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमेश भारती के मुताबिक, जिले में मई महीने से सर्पदंश को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को सांप से बचाव, सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचने और झाड़-फूंक जैसी गलत प्रथाओं से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

डॉ. भारती ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से स्थानीय भाषाओं में भी लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाया जाएगा। अभियान में बेहतर काम करने वाले ब्लॉकों और स्वास्थ्य संस्थानों को ICMR और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा।सर्पदंश को अधिसूच्य रोग बनाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के पास इसके मामलों और मौतों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से पहुंचना शुरू हुआ है।CMO के अनुसार, कांगड़ा में मई से शुरू हुए अभियान के बाद जून और जुलाई में सर्पदंश के मामलों और इससे होने वाली मौतों में कमी देखने को मिली। इस अवधि में जिले में करीब दो से तीन मौतें दर्ज हुई हैं।स्वास्थ्य विभाग ने अब जिले के PHC स्तर तक एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। नूरपुर ब्लॉक का उदाहरण देते हुए CMO ने बताया कि पहले कई मरीजों को एंटी-स्नेक वेनम दिए बिना ही बड़े अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता था। अब PHC और CHC स्तर पर ही उपचार शुरू होने से मरीजों को शुरुआती समय में जरूरी इलाज मिल पा रहा है।WHO ने वर्ष 2030 तक सर्पदंश से होने वाली मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा है। वहीं कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग इससे आगे बढ़कर जिले को सर्पदंश से होने वाली मौतों से मुक्त बनाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.