Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा।

मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी, ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स, गणेश नगर और ससौली रोड समेत कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। बर्तन बाजार में भी बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया। यहां से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को गंदे पानी के बीच से निकलना पड़ा।

जगाधरी निवासी संदीप ने बताया कि वह बाइक से बैंक जा रहे थे। बर्तन बाजार में सड़क पर भरे पानी से गुजरने के दौरान उनकी बाइक में पानी चला गया और वह बीच रास्ते में बंद हो गई। काफी मशक्कत के बाद बाइक को पानी से बाहर निकाला गया। उनका कहना है कि बाइक में आई खराबी को ठीक कराने में हजारों रुपये खर्च हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि हर बार बारिश के दौरान बर्तन बाजार में इसी तरह जलभराव होता है, जिससे वाहन चालकों को नुकसान उठाना पड़ता है।

स्थानीय निवासी शिवा ने भी बताया कि बारिश के दौरान बाइक बंद होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मटका चौक पर जलभराव के कारण सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। सड़क पर पानी जमा होने से वाहनों की कतारें लग गईं। यातायात सुचारू कराने के लिए पुलिसकर्मियों को मौके पर व्यवस्था संभालनी पड़ी।

गणेश नगर में स्थिति सबसे अधिक खराब रही, जहां करीब तीन फीट तक पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण यहां जाम जैसे हालात बने रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से पहले नालियों और सीवरेज की पर्याप्त सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो जाती है। इसका खामियाजा लोगों को घरों और दुकानों के आसपास पानी जमा होने के रूप में भुगतना पड़ता है।

लोगों ने नगर निगम से बरसाती नालों और सीवरेज की नियमित सफाई कराने के साथ जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान शहर में बार-बार जलभराव की समस्या न बने।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

धर्मशाला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, EDM हॉस्टल से चिट्टा-अफीम-चरस बरामद

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने 14 सितंबर को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 1 किलो 814 ग्राम चरस, 0.95 ग्राम चिट्टा, 3.70 ग्राम अफीम और 1.54 ग्राम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.