Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हांसी में तीन बच्चों की मां की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार; बेटी घायल, बेटा बरामद

summer express , हांसी। न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों काफी समय से साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी रचना से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला के इनकार के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस अब हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को थाना शहर हांसी में महिला की हत्या, उसकी बेटी को गंभीर रूप से घायल करने और नाबालिग बेटे को साथ ले जाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA-2 हांसी की टीम ने जांच शुरू की और आरोपी को रोहतक के निंदाना गांव स्थित उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया।

न्यू सुभाष कॉलोनी में करीब 40 वर्षीय रचना का शव उसके कमरे से बरामद हुआ था। कमरे से दुर्गंध आने पर परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद ताला तोड़कर अंदर देखा गया तो रचना मृत अवस्था में मिली। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस के अनुसार, शव करीब 48 से 72 घंटे तक बंद कमरे में पड़ा रहने के कारण खराब हो चुका था।

घटना के दौरान रचना की बेटी अंजली भी कमरे में घायल और बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे उपचार के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, महिला का नाबालिग बेटा घटना के बाद से गायब था, जिसे पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया।

पुलिस जांच में रचना के पारिवारिक हालात की भी जानकारी सामने आई है। वह अपने पति सोनू से अलग रह रही थी और उसके दो बेटियां तथा एक बेटा है। इसी दौरान चांदी के साथ उसके लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बात सामने आई। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि चांदी रचना पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था और उसके इनकार करने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। महिला की मौत के वास्तविक कारण और वारदात की पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फतेहाबाद में आसमानी बिजली से मकान की छत ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत

summer express , फतेहाबाद। गांव खजूरी जाटी में देर रात तेज बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। छत के मलबे में दबने से नन्ही देवी नामक महिला की मौत हो गई। घटना रात करीब तीन...

हांसी में तीन बच्चों की मां की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार; बेटी घायल, बेटा बरामद

summer express , हांसी। न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों काफी समय से साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी रचना से शादी करना चाहता...

अंबाला मंडी में धान की बंपर आवक, सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसान परेशान

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा की मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। अंबाला कैंट की अनाज मंडी में भी बड़ी मात्रा में किसान अपनी तैयार धान की फसल लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने...

किशाऊ परियोजना से हिमाचल को हर साल 600 करोड़ की आय का दावा, हर्षवर्धन चौहान ने गिनाए प्रदेश के हित

Summer express/शिमला /संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दावा किया है कि परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हितों को सुरक्षित किया गया है। उनका कहना है कि परियोजना के बिजली कंपोनेंट में हिमाचल सरकार का एक भी पैसा खर्च...

सांसदों से सहयोग नहीं मिला तो सीएम से मिले अनिल शर्मा, कोटली पार्किंग के लिए मंजूर हुई 2 करोड़ की राशि

कोट-तुंगल में विधायक के बयान से भाजपा के भीतर समन्वय को लेकर उठी चर्चा Summer express/मंडी, धर्मवीर-: सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के कोट-तुंगल में दिए गए बयान ने जिले की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में संबोधित करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.