Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में किसान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक, सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक शिमला में आयोजित हुई। बैठक में किसानों और बागवानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ संगठन को प्रदेश की हर पंचायत और हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया। इस दौरान सेब पर आयात शुल्क में कमी के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया और इसके खिलाफ जन आंदोलन की चेतावनी दी गई।नवनियुक्त हिमाचल किसान कांग्रेस अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों और बागवानों को गांव-द्वार पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि पशुपालन, प्राकृतिक खेती तथा मक्की, गेहूं, अदरक और लहसुन जैसी फसलों के माध्यम से यदि परिवार को घर पर ही करीब 25 हजार रुपये की आय हो, तो युवाओं को रोजगार के लिए औद्योगिक क्षेत्रों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।रवि शर्मा ने MIS भुगतान को लेकर कहा कि फंड की कमी के बावजूद सरकार चरणबद्ध तरीके से किसानों-बागवानों के भुगतान के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सेब पर आयात शुल्क में लगातार कमी से हिमाचल के बागवानों के सामने चुनौती बढ़ी है। उन्होंने आपदा राहत राशि को लेकर भी केंद्र सरकार से प्रदेश को लंबित धनराशि जारी करने की मांग उठाई।शिमला जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष ममता ठाकुर ने कहा कि सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने के विरोध में किसान कांग्रेस जन आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दूध पर MSP देने की पहल किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस की सभी इकाइयां गांव-गांव जाकर किसानों और आम जनता के बीच केंद्र की नीतियों को लेकर अपना पक्ष रखेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में किसान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक, सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक शिमला में आयोजित हुई। बैठक में किसानों और बागवानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ संगठन को प्रदेश की हर पंचायत और हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया। इस दौरान सेब पर आयात शुल्क में कमी के मुद्दे को...

फरीदाबाद में पुजारी हत्याकांड का खुलासा, नशे से रोकने पर की थी हत्या

summer express , अनिल मंगला,फरीदाबाद। सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर किनारे स्थित मंदिर के 65 वर्षीय पुजारी ओमप्रकाश की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुजारी ने आरोपियों को मंदिर परिसर के पास नशा करने से रोका था, जिसके बाद उन्होंने उनके साथ...

ईडी चंडीगढ़ की 14 जगहों पर तलाशी: हरियाणा सरकार के ₹645 करोड़ गबन का मनी लॉन्ड्रिंग केस

summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। ईडी चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-II ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर तलाशी की। यह जांच हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन आदि के ₹645 करोड़ सार्वजनिक फंड के कथित गबन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में है। चंडीगढ़ के तीन प्रमुख ज्वेलर की दुकानों और ठिकानों पर ईडी...

गुरुग्राम में दूध सप्लायर पर चाकू से हमला: 12 हजार रुपये लूटे, आरोपी गिरफ्तार

summer express , अनुज पंचाल, गुरुग्राम। सेक्टर-7 मार्केट में शाम दूध सप्लायर पर चाकू से हमला कर करीब 12 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। हमले में दूध सप्लायर नरेंद्र भड़ाना घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।...

करनाल नगर निगम में 5 हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

summer express , करनाल। नगर निगम की टैक्स शाखा में तैनात एक क्लर्क को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क को मंगलवार को नए बस स्टैंड परिसर में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते पकड़ा गया। टीम ने मौके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.