Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला, कर्ज और विकास कार्यों को लेकर उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने हमीरपुर स्थित हमीर होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल को लेकर कई सवाल उठाए और प्रदेश पर बढ़ते कर्ज तथा विकास कार्यों को लेकर सरकार को घेरा.राजीव बिंदल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में प्रदेश पर करीब 60 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज चढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लिया जा रहा कर्ज प्रदेश के विकास कार्यों के बजाय अपने राजनीतिक सहयोगियों को सुविधाएं देने में खर्च किया जा रहा है। बिंदल ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की ओर से होर्डिंग और प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी वर्ष को देखते हुए सरकार की ओर से एक बार फिर नए वादे किए जा रहे हैं, जबकि पिछली घोषणाओं और वादों को पूरा किए जाने को लेकर सवाल बने हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंचायती राज चुनावों में जनता ने कांग्रेस को अपना संदेश दे दिया है और आगामी विधानसभा चुनाव में भी सरकार को जनता के बीच जवाब देना होगा।एशियन गेम्स में हिमाचल के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा घोषित इनाम पर भी बिंदल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। ऐसे में खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई पुरस्कार राशि की घोषणा को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को केवल घोषणाओं के बजाय समय पर सम्मान और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भाजपा सांसदों और विधायकों को लेकर दिए जा रहे बयानों पर पलटवार करते हुए बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को अब विपक्ष पर आरोप लगाने के बजाय प्रदेश की जनता से किए गए वादों और विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार का ध्यान विकास के बजाय भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार को निशाना बनाने पर अधिक केंद्रित है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला, कर्ज और विकास कार्यों को लेकर उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने हमीरपुर स्थित हमीर होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल को लेकर कई सवाल उठाए और प्रदेश पर बढ़ते कर्ज तथा विकास कार्यों को लेकर सरकार...

सिंगापुर से खुलेंगे निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के नए मार्ग

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | सिंगापुर से हरियाणा में निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के नए मार्ग खुलने वाले हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अधिकारियों की टीम चार से छह अक्टूबर तक विदेश दौरे पर रहेगी। इस दौरान हरियाणा और सिंगापुर के बीच निवेश के साथ ही औद्योगिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी तथा...

कुल्लू को स्वच्छ जिला बनाने की मुहिम शुरू, हर घर की होगी जियो टैगिंग

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर -:गांधी जयंती के अवसर पर कुल्लू में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘स्वच्छ कुल्लू अभियान’ की शुरुआत की गई। कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं,...

दिवेआगर बीच पर बड़ा हादसा, समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत

summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे पुणे के आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। हादसा गुरुवार को उस समय हुआ, जब आलंदी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान से जुड़े छात्र समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे। पुलिस के अनुसार, पानी की...

अमृतसर में खड़ी दो निजी बसों में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

summer express ,अमृतसर। बस स्टैंड के नजदीक राम तलाई चौक के पास देर रात निजी कंपनी की दो खड़ी बसों में अचानक आग लग गई। पहले एक बस आग की चपेट में आई और कुछ ही देर में आग ने पास खड़ी दूसरी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.