Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर के मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे। पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में पांच मजदूरों के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि पुल के दूसरी ओर करीब छह लोग फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए भी रेस्क्यू अभियान चलाया गया। एंबुलेंस को मौके तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल किया गया।नायब तहसीलदार हमीरपुर जगदीश चंद ने बताया कि निर्माणाधीन लोहे के पुल का एक हिस्सा टूटकर गिरा है। हादसे के समय आठ मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें पांच को मामूली चोटें आई हैं, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रशासन की ओर से मौके पर बचाव कार्य तेज किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।प्रत्यक्षदर्शी देशराज ने बताया कि वह घटनास्थल के पास घास काट रहे थे। इसी दौरान अचानक पुल का हिस्सा गिरा और मजदूरों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे के बाद निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था और पुल गिरने के कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर के मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे। पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे, जिससे मौके...

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

स्वच्छता अभियान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बस स्टैंड में की सफ़ाई Summer express/शिमला-:  नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश,पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा...

मिडिल ईस्ट और गल्फ कंट्री से आए इंजीनियरों ने परखा सरकाघाट के युवाओं का हुनर

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचली युवाओं के लिए सरकाघाट में एक बार फिर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। महज डेढ़ महीने के अंतराल में आयोजित इस दूसरे रोजगार मेले में सरकाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों से 1500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। मिडिल ईस्ट और गल्फ देशों की...

शिमला में गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि,नेताओं ने बताए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक

Summer express/शिमला, संजू-:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान सहित अन्य नेताओं और आम लोगों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.