Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

स्वच्छता अभियान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बस स्टैंड में की सफ़ाई

Summer express/शिमला-:  नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की मांग की।जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान अब देशव्यापी जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर, पड़ोस, पंचायत, शहर और प्रदेश को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने की अपील की।उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सितंबर 2026 तक ग्रामीण भारत में 12.22 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालय बनाए जा चुके हैं और 5.69 लाख से अधिक गांव ODF Plus की श्रेणी में पहुंच चुके हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में जनवरी 2026 तक 63.83 लाख व्यक्तिगत घरेलू शौचालय और 6.36 लाख सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय सीटें निर्मित की जा चुकी थीं।

कर्मचारियों के 12 हजार करोड़ के एरियर का मुद्दा उठाया

जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के हजारों करोड़ रुपये के वित्तीय देय लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने अगस्त 2026 में हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ की ओर से किए गए दावे का उल्लेख करते हुए कहा कि करीब 5,000 करोड़ रुपये के महंगाई भत्ते के एरियर और लगभग 7,000 करोड़ रुपये के वेतन एवं पेंशन संशोधन एरियर लंबित बताए गए थे।उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ पेंशन एरियर जारी करने की घोषणा की है, लेकिन शेष वैध देयों के भुगतान के लिए भी स्पष्ट समयसीमा तय की जानी चाहिए।

सफाई कर्मचारियों के भुगतान पर भी सरकार संवेदनशीलता दिखाए

नेता प्रतिपक्ष ने शिमला की सफाई व्यवस्था में जुटे कर्मचारियों के लंबित वैध भुगतानों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी प्रतिदिन शहर की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखते हैं, उनके हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।उन्होंने सरकार और संबंधित निकाय से सफाई कर्मचारियों के लंबित भुगतानों का समयबद्ध निपटारा करने की मांग की। उनका कहना था कि यदि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना है तो इस व्यवस्था को जमीन पर चलाने वाले कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान भी जरूरी है।

चाय और ब्रेड-पकौड़े के साथ पुरानी यादें हुईं ताजा

स्वच्छता कार्यक्रम के बाद जयराम ठाकुर पूर्ण बस अड्डे की एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय और ब्रेड-पकौड़े का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने शिमला से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं और स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की।कार्यक्रम में संजय सूद, कर्ण नंदा, पुनीता शर्मा, गौरव शर्मा, जगजीत बग्गा, श्याम शर्मा, रूप शारदा, तरुण राणा, पीयूष नेगी, पंकज निलटू और ज्योति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

स्वच्छता अभियान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बस स्टैंड में की सफ़ाई Summer express/शिमला-:  नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश,पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा...

मिडिल ईस्ट और गल्फ कंट्री से आए इंजीनियरों ने परखा सरकाघाट के युवाओं का हुनर

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचली युवाओं के लिए सरकाघाट में एक बार फिर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। महज डेढ़ महीने के अंतराल में आयोजित इस दूसरे रोजगार मेले में सरकाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों से 1500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। मिडिल ईस्ट और गल्फ देशों की...

शिमला में गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि,नेताओं ने बताए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक

Summer express/शिमला, संजू-:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान सहित अन्य नेताओं और आम लोगों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर...

महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर कैथल में अग्रवाल युवा सभा का जनसंपर्क अभियान

summer express , बलिंदर कौर ,कैथल। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर कैथल अग्रवाल युवा सभा की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभा ने शहर में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में सभा के प्रधान रामप्रताप गुप्ता ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.