Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि,नेताओं ने बताए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक

Summer express/शिमला, संजू-:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान सहित अन्य नेताओं और आम लोगों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश और दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में सत्याग्रह और अहिंसा को प्रमुख माध्यम बनाया तथा सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया।

शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी की मिसाल कायम की

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने सादगीपूर्ण जीवन और ईमानदार सार्वजनिक जीवन की मिसाल पेश की। ‘जय जवान, जय किसान’ का उनका संदेश देश के जवानों और किसानों के महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और स्वच्छता को प्राथमिकता देने की जरूरत आज भी बनी हुई है।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश आज भी इन महान विभूतियों के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के खिलाफ काम करने वाली विचारधारा के साथ उनकी लड़ाई आज भी जारी है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, त्याग और सत्याग्रह के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार और आदर्श आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

शास्त्री को बताया सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक

जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि वे सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ नेतृत्व के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन और विचारों से देश के सामने राष्ट्रसेवा की मिसाल पेश की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि,नेताओं ने बताए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक

Summer express/शिमला, संजू-:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान सहित अन्य नेताओं और आम लोगों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर...

महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर कैथल में अग्रवाल युवा सभा का जनसंपर्क अभियान

summer express , बलिंदर कौर ,कैथल। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर कैथल अग्रवाल युवा सभा की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभा ने शहर में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में सभा के प्रधान रामप्रताप गुप्ता ने...

पलवल में पुलिस-गोतस्करों की मुठभेड़: गोली लगने से एक आरोपी घायल, गिरफ्तार

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। होडल थाना क्षेत्र में एवीटी हथीन और कथित गोतस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भागने...

निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग बोले गांधी के अहिंसा के रास्ते पर आगे बढ़ रहा तिब्बती संघर्ष

धर्मशाला | राहुल चावला-:निर्वासित तिब्बती संसद परिसर के बाहर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग सहित सरकार के मंत्री और सांसद मौजूद रहे। प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद तिब्बती सरकार के...

पंजाब में बच्चों की किडनैपिंग को लेकर अलर्ट, पुलिस ने अभिभावकों को किया सावधान

summer express, चंडीगढ़। पंजाब में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने अभिभावकों को सतर्क किया है। सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस के अधिकारी हरदीप सिंह ने वीडियो जारी कर माता-पिता से स्कूल बस और ड्राइवर की पहचान की पूरी तरह पुष्टि करने की अपील की है। वीडियो में बताया गया है कि बदमाश स्कूल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.