Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिम्मी अग्निहोत्री पर टिप्पणी से शुरू विवाद में नया मोड़,भाजपा नेता ने उपमुख्यमंत्री  के बयानों पर उठाए सवाल

Summer express/ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता अजय जोशी की ओर से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद सियासी विवाद गहरा गया है। कांग्रेस की शिकायत पर पुलिस ने अजय जोशी के खिलाफ तीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं।

मामले को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ लगातार तीन विधानसभा चुनाव लड़ चुके राम कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया। उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री के कुछ पुराने वीडियो मीडिया के सामने रखे और आरोप लगाया कि इनमें डिप्टी सीएम ने भाजपा नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा उन्होंने मंडी रैली के एक वीडियो का भी हवाला दिया, जिसमें कर्मचारियों को लेकर दिए गए बयान पर सवाल उठाए।राम कुमार ने कांग्रेस के एक ब्लॉक पदाधिकारी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक कार्टून पोस्ट किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक टिप्पणियां संयमित और शालीन होनी चाहिए, लेकिन कार्रवाई सभी मामलों में समान रूप से होनी चाहिए।भाजपा नेता ने अजय जोशी के खिलाफ दर्ज धाराओं को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि मामले में सत्ता और कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि यही मामला किसी अन्य दल के नेता से जुड़ा होता, तो क्या सरकार और उपमुख्यमंत्री इसी तरह चुप रहते?

राम कुमार ने मुकेश अग्निहोत्री के पत्रकारिता के दौर का जिक्र करते हुए कॉलेज का नाम प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर किए जाने को लेकर उनके पुराने विचारों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अजय जोशी के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज किया गया, जबकि प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शिकायत के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।राम कुमार ने पुलिस से मामलों में भेदभाव न करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अजय जोशी के खिलाफ दर्ज धाराओं को वापस नहीं लिया गया तो भाजपा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, राम कुमार शर्मा ने हरोली विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अन्य मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की मांग थी कि सलोह गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और पूबोवाल में गुरु नानक देव जी की प्रतिमा स्थापित की जाए, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इन मांगों को नजरअंदाज किया।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के औद्योगिक पैकेज का जिक्र करते हुए कहा कि उनके योगदान को सम्मान देने के लिए टाहलीवाल इंडस्ट्री और चौक का नाम उनके नाम पर रखने की मांग भी भाजपा ने की थी, लेकिन इस दिशा में सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई।राम कुमार ने ड्रग पार्क की शिलान्यास पट्टिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नहीं होने का मुद्दा भी उठाया और इसे प्रधानमंत्री के सम्मान से जोड़ते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिम्मी अग्निहोत्री पर टिप्पणी से शुरू विवाद में नया मोड़,भाजपा नेता ने उपमुख्यमंत्री  के बयानों पर उठाए सवाल

Summer express/ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता अजय जोशी की ओर से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद सियासी विवाद गहरा गया है। कांग्रेस की शिकायत पर पुलिस ने अजय जोशी के खिलाफ तीन धाराओं में मामला...

बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला, कर्ज और विकास कार्यों को लेकर उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने हमीरपुर स्थित हमीर होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल को लेकर कई सवाल उठाए और प्रदेश पर बढ़ते कर्ज तथा विकास कार्यों को लेकर सरकार...

सिंगापुर से खुलेंगे निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के नए मार्ग

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | सिंगापुर से हरियाणा में निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के नए मार्ग खुलने वाले हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अधिकारियों की टीम चार से छह अक्टूबर तक विदेश दौरे पर रहेगी। इस दौरान हरियाणा और सिंगापुर के बीच निवेश के साथ ही औद्योगिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी तथा...

कुल्लू को स्वच्छ जिला बनाने की मुहिम शुरू, हर घर की होगी जियो टैगिंग

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर -:गांधी जयंती के अवसर पर कुल्लू में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘स्वच्छ कुल्लू अभियान’ की शुरुआत की गई। कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं,...

दिवेआगर बीच पर बड़ा हादसा, समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत

summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे पुणे के आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। हादसा गुरुवार को उस समय हुआ, जब आलंदी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान से जुड़े छात्र समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे। पुलिस के अनुसार, पानी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.