Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्पेन में करनाल के 28 वर्षीय युवक की मौत,परिवार में पसरा मातम; शव भारत लाने की सरकार से गुहार

Summer express/करनाल-:करनाल के गांव महमल थ्रोटा निवासी 28 वर्षीय रविंदर सिंह की स्पेन में अचानक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों के मुताबिक, रविंदर सिंह करीब 11 साल पहले विदेश गया था और पिछले कुछ समय से स्पेन में रह रहा था।बताया जा रहा है कि रविंदर पहले जर्मनी गया था। इसके बाद दस्तावेजों से जुड़ी परेशानियों के चलते वह पुर्तगाल और फिर स्पेन चला गया। 

परिवार के अनुसार, स्पेन में उसके कागजात की प्रक्रिया चल रही थी और जल्द ही उसके स्थायी होने की उम्मीद थी।इसी बीच अचानक परिवार को रविंदर की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कथित तौर पर हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है।रविंदर के पिता भी पिछले कई वर्षों से जर्मनी में रह रहे हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह जर्मनी से स्पेन के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल स्पेन में शव से जुड़ी कागजी कार्रवाई की जा रही है, ताकि पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाया जा सके।परिजनों ने सरकार से अपील की है कि रविंदर सिंह का शव जल्द से जल्द भारत लाने में मदद की जाए, ताकि परिवार उसे अंतिम विदाई दे सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.