Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल की बड़ी छलांग…17वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश ने टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में पहली बार शामिल होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर 701 से 800 के बैंड में स्थान मिला है। कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने पत्रकार वार्ता में इसे विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।कुलपति के अनुसार, देश के करीब 1400 केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों के बीच केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश ने 17वीं रैंक हासिल की है। वहीं देश के 56 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। हिमाचल प्रदेश के सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में भी केंद्रीय विश्वविद्यालय को प्रथम स्थान मिलने का दावा किया गया है।

प्रो. बंसल ने बताया कि THE की रैंकिंग पांच प्रमुख क्षेत्रों—टीचिंग, रिसर्च एनवायरमेंट, रिसर्च क्वालिटी, इंटरनेशनल आउटलुक और इंडस्ट्री—के 17 प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर तैयार की जाती है। विश्वविद्यालय ने टीचिंग के क्षेत्र में 35.4 का स्कोर हासिल किया है।उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान विभिन्न शोध परियोजनाओं, इसरो के साथ सहयोग और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ हुए समझौतों का विश्वविद्यालय की उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शोध और वैज्ञानिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार निवेश किया जा रहा है। इस वर्ष एएनआरएफ के तहत करीब 11 करोड़ रुपये की ग्रांट प्राप्त हुई है, जिसमें लगभग 7 करोड़ रुपये उपकरणों की खरीद के लिए निर्धारित हैं।

धर्मशाला कैंपस के निर्माण को लेकर कुलपति ने कहा कि यह विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। बजट से जुड़ी औपचारिकताओं के चलते निर्माण कार्य की गति प्रभावित हुई थी, लेकिन अब बजट प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो जनवरी तक कैंपस के कुछ हिस्से में शिफ्टिंग की संभावना है।देहरा में छह एकड़ भूमि पर प्रस्तावित बोटैनिकल गार्डन को लेकर भी जानकारी दी गई। यहां नवग्रह वाटिका सहित बड़ा बोटैनिकल गार्डन विकसित किया जाएगा, जिसे विद्यार्थियों, शोधार्थियों के साथ आम जनता, स्कूल-कॉलेजों और पर्यटकों के लिए भी खोला जाएगा।कुलपति ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद वैश्विक रैंकिंग में स्थान हासिल करना विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने भविष्य में शोध, शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

Summer express, सुंदर कुंडू, फरीदाबाद। नगला एनक्लेव पार्ट-2 में देर रात हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर पर दो युवकों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। वारदात के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावर गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना...

गोहाना से खाटूश्याम धाम के लिए जल्द शुरू होगी सीधी बस सेवा, ट्रायल सफल

Summer express, सोनीपत। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज जल्द ही गोहाना से खाटूश्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस रूट पर 19 से 21 अक्टूबर तक बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब परिवहन...

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

Summer Express, करनाल। हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता का दायरा बढ़ा दिया है। अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को भी हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार के इस फैसले से पहले के मुकाबले अधिक महिलाओं को...

गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गहराया संकट, कई इलाकों में छाया अंधेरा

Summer express, अनुज पंचाल , गुरुग्राम। बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अब आम जनता पर पड़ने लगा है। गुरुग्राम के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-5, पालम विहार और सेक्टर-7 के कुछ हिस्सों...

तीसा में पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने की पहल,53 पंचायतों के वार्ड सदस्यों को मिल रहा प्रशिक्षण

चंबा, मंजूर पठान-:विकास खंड तीसा में पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय तीसा के सभागार में चल रहे इस शिविर में क्षेत्र की 53 ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.