Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गन्नौर में 90 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार, 2 लाख की मांगी थी रिश्वत

summer express,सोनीपत। सोनीपत के गन्नौर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की भिवानी टीम ने सोमवार को एक पटवारी को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गन्नौर में तैनात पटवारी सचिन के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने एक कंपनी की संपत्ति से संबंधित बैंक लोन की एंट्री राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

ACB इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के अनुसार, आरोपी पटवारी सचिन गांव उमेदगढ़ का रहने वाला है। एक कंपनी के प्रतिनिधि ने बैंक से लिए गए लोन की एंट्री राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए पटवारी से संपर्क किया था। आरोप है कि पटवारी ने काम कराने के बदले पहले दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद मामला एक लाख रुपये में तय हुआ।

इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि ने इसकी शिकायत भिवानी ACB को दी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की। सोमवार को शिकायतकर्ता को तय रकम लेकर गन्नौर तहसील परिसर भेजा गया। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने पटवारी को 90 हजार रुपये दिए।

जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम अपने कब्जे में ली, ACB की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। टीम ने उसके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। कार्रवाई के बाद आरोपी को गन्नौर थाने ले जाया गया।

ACB के मुताबिक, बैंक से किसी कंपनी या व्यक्ति को लोन मिलने के बाद संबंधित संपत्ति के राजस्व रिकॉर्ड में बैंक के लोन की एंट्री दर्ज की जाती है। इसका उद्देश्य बैंक की जानकारी और अनुमति के बिना संपत्ति के हस्तांतरण या बिक्री को रोकना होता है। इसी प्रक्रिया को पूरा करने के एवज में पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

ACB ने आरोपी पटवारी के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

Summer express, सुंदर कुंडू, फरीदाबाद। नगला एनक्लेव पार्ट-2 में देर रात हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर पर दो युवकों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। वारदात के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावर गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना...

गोहाना से खाटूश्याम धाम के लिए जल्द शुरू होगी सीधी बस सेवा, ट्रायल सफल

Summer express, सोनीपत। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज जल्द ही गोहाना से खाटूश्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस रूट पर 19 से 21 अक्टूबर तक बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब परिवहन...

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

Summer Express, करनाल। हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता का दायरा बढ़ा दिया है। अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को भी हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार के इस फैसले से पहले के मुकाबले अधिक महिलाओं को...

गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गहराया संकट, कई इलाकों में छाया अंधेरा

Summer express, अनुज पंचाल , गुरुग्राम। बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अब आम जनता पर पड़ने लगा है। गुरुग्राम के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-5, पालम विहार और सेक्टर-7 के कुछ हिस्सों...

तीसा में पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने की पहल,53 पंचायतों के वार्ड सदस्यों को मिल रहा प्रशिक्षण

चंबा, मंजूर पठान-:विकास खंड तीसा में पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय तीसा के सभागार में चल रहे इस शिविर में क्षेत्र की 53 ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.