Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन महादेव: दाछीगाम में तीन आतंकी ढेर, TRF के गढ़ पर सीधा वार

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। श्रीनगर के दाछीगाम फॉरेस्ट क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन ‘महादेव’ के तहत तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की साझा कार्रवाई रविवार देर रात शुरू हुई थी, जो सोमवार सुबह तक चली।

मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद दाछीगाम नेशनल पार्क के ऊपरी हिस्से में तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

TRF के आतंकी होने का शक

सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि मारे गए आतंकी प्रतिबंधित संगठन TRF (The Resistance Front) से जुड़े हो सकते हैं। यही संगठन हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी भी ले चुका है। दाछीगाम के घने जंगलों को TRF का गढ़ माना जाता है। इसी क्षेत्र में जनवरी 2025 में भी TRF का एक ठिकाना ध्वस्त किया गया था।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, ऑपरेशन जारी

एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है और सघन तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षाबल पूरे इलाके को खंगाल रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इलाके से दूर रहें और सुरक्षा एजेंसियों को सहयोग करें।

बड़ी कामयाबी मानी जा रही कार्रवाई

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह कार्रवाई TRF के नेटवर्क पर एक निर्णायक हमला है और इससे घाटी में आतंकवाद को बड़ा झटका लगा है। इस ऑपरेशन के जरिए सुरक्षाबल इस पूरे क्षेत्र को आतंकी गतिविधियों से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.