Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HTET 2024: गुरुग्राम में परीक्षा की तैयारियां जोरों पर, अफसरों को मिले सख्त निर्देश

गुड़गांव: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 30 और 31 जुलाई को आयोजित होने जा रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। सोमवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एडिशनल लेबर कमिश्नर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी कुशल कटारिया ने सेंटर संचालकों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स के साथ बैठक की और उन्हें स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदू बोकन और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शिक्षा विभाग से रचना बंसल ने पीपीटी के माध्यम से परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

क्या बोले नोडल अधिकारी?

कुशल कटारिया ने साफ कहा कि HTET परीक्षा एक संवेदनशील जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सेंटर संचालक बोर्ड के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हों।

कितने केंद्र और कितने परीक्षार्थी?

  • लेवल-3 (PGT): 30 जुलाई, दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक, 40 केंद्रों पर 12,327 परीक्षार्थी
  • लेवल-2 (TGT): 31 जुलाई, सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक, 69 केंद्रों पर 20,122 परीक्षार्थी
  • लेवल-1 (PRT): 31 जुलाई, दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक, 34 केंद्रों पर 10,334 परीक्षार्थी

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि केंद्रों पर स्वच्छ शौचालय, पीने का पानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं। बैठक के दौरान सेंटर संचालकों की तमाम शंकाओं का समाधान भी किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.