Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेज बारिश में भी डटे हजारों किसान, जमीन अधिग्रहण के खिलाफ गरजा अकाली दल

चंडीगढ़ |  आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमीन हड़पने की योजना के खिलाफ शिरोमणी अकाली दल के राज्यव्यापी आंदोलन में भाग लेने के लिए हजारों किसान और जमीन के मालिक आज भारी बारिश और यातायात जाम होने के बावजूद आंदोलन में भाग लिया।

आज के धरने में एस.ए.एस नगर (मोहाली),रोपड़ और फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल हैं। अगला धरना 4 अगस्त को बठिंडा में होगा।

अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल द्वारा जमीन हड़पने की योजना के विरोध में किए गए आहवाहन पर गमाडा कार्यालय के सामने पूरे इलाके से पीड़ित लोग की भीड़ उमड़ पड़ी। विरोध रैली को इतना समर्थन मिला कि शहर में सामान्य जनजीवन ठप्प पड़ गया और स्थानीय लोग भी किसानों और सरकारी जमीन हड़पने के अन्य पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए रैली में शामिल हुए।

रैली को संबोधित करते हुए सरदार बादल ने कहा कि पंजाब में आप सरकार के दिल्ली आकाओं द्वारा की गई जमीन की लूट की मिसाल इतिहास में कही भी नही मिलती है और इसके पीछे विकास का कोई औचित्य नही है। उन्होने कहा कि मोहाली में एयरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट के लिए एक्वायर 2000 एकड़ जमीन का अभी उपयोग नही किया गया है ,जबकि सरकार इसके विस्तार के लिए 3535 एकड़ जमीन हड़पने की तैयारी में है।

अकाली अध्यक्ष ने दोहराया कि उनकी पार्टी सरकार को किसानों की एक इंच जमीन का टुकड़ा भी हड़पने नही देगी। उन्होने कहा,‘‘ इसके लिए मैं कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं , लेकिन हम किसानों की पहले से सहमति लिए बिना सरकार को कोई जमीन लेने की अनुमति नही देगें।’’

सरदार बादल ने यह भी कहा कि सरकार ने लालच में उन इलाकों में एक्वायर नही की गई जमीन के जमीन उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) का मौलिक अधिकार को छीन लिया है। उन्होने कहा,‘‘ किसानों को अपनी जमीन पर इतने बड़े पैमाने पर अधिकारों से वंचित करने की कोई मिसाल नही है।’’ उन्होने आगे कहा कि तहसीलदारों ने इन इलाकों में सीएलयू पर प्रतिबंध लगाने के आधिकारिक आदेश पहले ही जारी कर दिए थे।

सरदार बादल ने कहा कि केजरीवाल के तानाशाही जमीन हड़पने के दृष्टिकोण के विपरीत स्वर्गीय सरदार परकाश सिंह बादल की अगुवाई वाली अकाली सरकार ने किसानों की सलाह और सहमति से तैयार की गई नीति को लागू किया था, जिसके तहत संबंधित जमीन का प्रचलित बाजार मूल्य निर्धारित करने के लिए स्थानीय सरपंचों की एक कमेटी बनाई गई थी।

सरदार बादल ने कहा,‘‘ पार्टी ने सुनिश्चित यिका कि किसानों को जमीन की मौजूदा कीमत का 400 फीसदी मिले और इसके बाद भी जमीन अधिग्रहण किसानों यां जमीन मालिकों की सहमति से ही किया गया था।’’ उन्होने आगे कहा कि किसानों और समाज के अन्य पीड़ित वर्ग आज भी हर सरकारी नीति में सरदार बादल के दयालु रवैये को याद करते हैं।

सरदार बादल ने कहा कि राज्य के सभी प्रभावित इलाकों में जमीन मालिकों द्वारा केजरीवाल द्वारा जमीन हड़पने की नीति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए गए हैं।

अकाली दल अध्यक्ष के साथ डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, एन.के शर्मा, हीरा सिंह गाबड़िया, परमिंदर सिंह सोहाना, गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना, सरबजीत सिंह झिंझर, सोहन सिंह थंडल, दरबारा सिंह गुरु, अर्शदीप कलेर, रणबीर सिंह एसओआई, गुलजारी मूणक, कुलदीप कौर कंग, चरनजीत सिंह कालेवाल, बलजीत सिंह भुटटा, रविंदर खेड़ा, जसबीर कौर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.