Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में रजिस्ट्री सिस्टम पर बड़ा एक्शन: सभी क्लर्क हटेंगे, नया सिस्टम लागू

चंडीगढ़/लुधियाना | पंजाब सरकार ने तहसील दफ्तरों में ज़मीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी रजिस्ट्रियों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। राज्य के राजस्व विभाग ने सभी जिलों में तैनात रजिस्ट्री क्लर्कों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश जारी किए हैं। इनकी जगह अब 7 साल से कम अनुभव वाले क्लर्कों को नियुक्त किया जाएगा, ताकि पुराने तंत्र की धांधलियों को तोड़ा जा सके।

राज्यभर में लागू होगा ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ सिस्टम

राज्य सरकार अब मोहाली में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चल रहे ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ सिस्टम को पूरे पंजाब में लागू करने जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन से पहले दस्तावेजों की जांच सीधे रजिस्ट्रार या जॉइंट सब-रजिस्ट्रार द्वारा उनके लॉगिन से की जाएगी, ताकि स्टांप ड्यूटी, फीस और दस्तावेज़ों की वैधता को तुरंत जांचा जा सके। यह पूरा सिस्टम पूरी तरह डिजिटल होगा।

रजिस्ट्रेशन में देरी नहीं, एक घंटे में मिलेगा रजिस्ट्री दस्तावेज़

नई व्यवस्था में क्लर्कों को अब केवल सहयोगी भूमिका दी जाएगी—वे दस्तावेज़ स्कैन करने, दस्तखत कराने, पोर्टल पर अदालती आदेश अपलोड करने और रजिस्ट्री की प्रति एक घंटे के भीतर देने के लिए जिम्मेदार होंगे।

पुराने सिस्टम पर सवाल, अब बदलेगा ट्रेनिंग सिलेबस भी

राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने बताया कि जिले स्तर पर बार-बार उन्हीं कर्मचारियों को ड्यूटी दी जा रही थी जो रजिस्ट्री क्लर्क की परीक्षा पास कर चुके थे। इससे गुटबाजी और भ्रष्टाचार की गुंजाइश बनी रहती थी। अब यह स्थिति बदलेगी। क्लर्कों की ट्रेनिंग का सिलेबस भी बदला जाएगा ताकि नई व्यवस्था में दक्ष और जवाबदेह स्टाफ को जिम्मेदारी दी जा सके।

इस फैसले को रजिस्ट्री सिस्टम में एक क्रांतिकारी बदलाव माना जा रहा है, जिससे न केवल कामकाज पारदर्शी बनेगा, बल्कि आम जनता को भ्रष्टाचार से राहत मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.