Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

5 साल के बच्चे की लाश नाले में मिली: अपहरण या हत्या? गांव में मचा हड़कंप

यमुनानगर |  यमुनानगर जिले के कामी माजरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुरुवार सुबह एक 5 साल के बच्चे का शव गांव के ट्यूबवेल के पास नाले में पड़ा मिला। मृतक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है, जो पांच बहनों का इकलौता भाई था। बच्चे के बुधवार शाम से ही लापता होने की सूचना थी और परिवार उसे रातभर ढूंढता रहा, लेकिन सुबह नाले से उसकी लाश मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

परिजनों का हत्या का शक

प्रिंस के परिजनों ने इस घटना को हादसा नहीं, बल्कि हत्या करार दिया है। उनका कहना है कि किसी ने जानबूझकर मासूम की हत्या कर शव नाले में फेंका है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परिवार की किसी से कोई रंजिश या जमीन संबंधी विवाद नहीं है।

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी के 11 युवाओं को मिलेगी ई-टैक्सी, हर माह 60 हजार रुपये की आय

Summer express/मंडी/धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना मंडी जिले के युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर लेकर आई है। योजना के तहत जिले के 11 युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए सरकार की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उनकी टैक्सियों को सरकारी विभागों के...

राम कुमार का कांग्रेस पर हमला, बोले- रायजादा की टिप्पणी पर नेताओं की चुप्पी कौरवों जैसी

भाजपा नेता राम कुमार ने कांग्रेस नेताओं की भाषा और सभ्यता पर उठाए सवाल Summer express/ऊना/ राकेश -:भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राम कुमार...

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की...

साइबर ठगी के मामले में यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान तक जुड़े तार आने का दावा

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करनाल साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। ठगी की रकम खातों...

मनीषा हत्याकांड में पति का कबूलनामा, गुस्से में खुखरी से वार कर ली पत्नी की जान

Summer express, रोहतक। बहुअकबरपुर के चर्चित मनीषा हत्याकांड में गिरफ्तार सीआरपीएफ के हवलदार पति सोमबीर ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान वह गुस्से पर काबू नहीं रख सका और खुखरी से हमला कर मनीषा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.