Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जेल से धमकी : वकील और परिवार को 10 दिन में मारने की चेतावनी

जींद  | जींद जिला अदालत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के केस में जिला कारागार में बंद आरोपी प्रदीप उर्फ गट्टा ने एक वकील को फोन पर 10 दिन में पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे डाली।

पीड़ित अधिवक्ता विनोद बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जुलाई को सुबह 9:55 बजे उन्हें एक कॉल आई, जिसमें ट्रू कॉलर पर कॉलर का नाम ‘प्रदीप’ दिखा। कॉल उठाने पर कॉलर ने अश्लील गालियां दीं और धमकी दी कि “तेरे भाई की तरह तुझे और पूरे परिवार को गोली मारकर खत्म कर देंगे।” कुछ देर बाद फिर से उसी नंबर से कॉल आई और धमकियां दोहराई गईं। आरोपी ने खुद को प्रदीप गट्टा बताया और दावा किया कि उसके भाई को भी उसने और बलजीत पोकरीखेड़ी ने मारा था।

बंसल ने बताया कि 2016 में उनके बड़े भाई पुरुषोत्तम की हत्या गैंगस्टर बलजीत व धर्मेंद्र पहलवान के इशारे पर शूटरों से करवाई गई थी, जिसमें कोर्ट से सजा भी हो चुकी है। वहीं 2021 में उनके दूसरे भाई श्याम सुंदर की भी गैंगस्टरों ने 9 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

वकील विनोद बंसल ने आशंका जताई कि अब उनका और उनके परिवार का नंबर है। फिलहाल पुलिस ने जेल में बंद प्रदीप गट्टा और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

असंध में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, NEET पेपर लीक से महंगाई तक सरकार पर साधा निशाना

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को करनाल के असंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याएं, अवैध कॉलोनियों और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मामलों को उठाते हुए...

65-70 वर्ष के पेंशनरों को अगले माह मिलेगा एरियर, मुख्यमंत्री ने वेतन स्थगन आदेश में दी राहत

शिमला- : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना अब केवल मुख्यमंत्री पर लागू रहेगी, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इसे वापस लेने...

नीति आयोग की बैठक में पंजाब की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मान

Summer express, चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में पंजाब सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा...

बंगाल में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, 1 लाख करोड़ के 61 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल में रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने राज्य में 61 रेल परियोजनाओं पर काम शुरू करने की घोषणा की है, जिन पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन...

पंडोह में चालान विवाद पर बवाल,पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक,

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: पंडोह बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार शाम एक स्कूटी चालक के चालान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी के बाहर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.