Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में सियासी हलचल तेज़: 22 अगस्त से सत्र, गन्नौर में बनेंगी 3,050 करोड़ की मंडी

चंडीगढ़ | हरियाणा में बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई। इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख घोषित करने से लेकर किसानों, पेंशनर्स और संविदा कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

22 अगस्त से होगा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा। इस दौरान कई अहम विधेयकों पर चर्चा की जाएगी।

गन्नौर में बनेगी अंतरराष्ट्रीय मंडी

सरकार ने गन्नौर में ₹3,050 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर की मंडी विकसित करने की योजना को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए नाबार्ड से ₹1,850 करोड़ का कर्ज लिया जाएगा, जिसकी राज्य सरकार ने गारंटी दी है। यह मंडी न केवल हरियाणा बल्कि पड़ोसी राज्यों और दिल्ली के व्यापारियों को भी फायदा देगी।

बिल्डरों को मिलेगा राजस्व रास्तों के उपयोग का अधिकार

कैबिनेट ने एक नई नीति को मंजूरी दी है, जिसके तहत लाइसेंस प्राप्त बिल्डरों को सीवरेज, जल आपूर्ति, बिजली और गैस पाइपलाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 10 मीटर तक चौड़े राजस्व रास्तों का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी।

पेंशनर्स को चिकित्सा भत्ता

सरकार ने 61 से 70 साल के पेंशनर्स को ₹5,000 और 70 वर्ष से अधिक आयु वालों को ₹10,000 प्रति माह चिकित्सा भत्ता देने की घोषणा की है।

विपणन बोर्ड के आवंटियों को राहत

ऐसे मामलों में जहां नो ड्यूज या कन्वेयंस डीड जारी हो चुकी है लेकिन सॉफ्टवेयर में बकाया दिख रहा है, अब केवल मूल राशि ही वसूली जाएगी, जबकि ब्याज और जुर्माना माफ कर दिया गया है।

पंचकूला एग्रो मॉल विवादों का हल

एग्रो मॉल के अलॉटियों की शिकायतों को सुलझाने के लिए “विवाद समाधान-II नीति” को मंजूरी दी गई है। तय समय पर कब्जा न मिलने की स्थिति में अलॉटियों को 7% वार्षिक ब्याज दर से मुआवजा दिया जाएगा।

संविदा कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा

सरकार ने संविदात्मक कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2024 के अधिनियम में संशोधन को हरी झंडी दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.