हिसार | हरियाणा की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। बरवाला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्र सिंह नैन का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और हिसार के जिंदल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
पूर्व विधायक नैन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव हसनगढ़ में किया जाएगा। वे 1982 से 1987 तक कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे और लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में योगदान दिया।
बरवाला से मौजूदा विधायक और मंत्री रणबीर गंगवा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।