Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा पीड़ितों के बीच मनाया विधायक सुधीर शर्मा ने जन्मदिन, निकिता की पढ़ाई का उठाया जिम्मा

Dharamshala, 3 August

धर्मशाला से विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने अपना जन्मदिन इस बार सेवा और संवेदना के साथ मनाया। शनिवार को वे थुनाग पहुँचे, जहाँ उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों को लगभग 21 लाख रुपये की राहत राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक प्रकाश राणा और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सभी ने श्री शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनकी पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में सुधीर  शर्मा ने आपदा में अपने माता-पिता को खो चुकी निकिता की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने निकिता के नाम एक लाख रुपये की एफडी भी भेंट की।गौरतलब है कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के मद्देनज़र श्री शर्मा ने अपना जन्मदिन आपदा पीड़ितों की मदद को समर्पित करने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को वे धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 108 प्रभावित परिवारों को करीब 58 लाख रुपये की सहायता राशि घर निर्माण व मरम्मत के लिए प्रदान कर चुके हैं। थुनाग और सराज में उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएँ व्यक्त कीं और आश्वासन दिया कि वे आगे भी हरसंभव सहयोग करते रहेंगे।

सुधीर शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने पूरे प्रदेश को प्रभावित किया है और ऐसे समय में सभी को एकजुट होकर राहत कार्यों में योगदान देना चाहिए। उन्होंने समाज के अन्य दानी व्यक्तियों से भी आगे आकर मदद का आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.