Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम: लिव-इन पार्टनर ने किया प्रेमी का कत्ल, घर जाने को लेकर हुआ था झगड़ा

Gurugram, 3 August

गुरुग्राम में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अपने प्रेमी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। मृतक 40 वर्षीय हरीश, दो बेटियों का पिता था और पत्नी की बीमारी के चलते डेढ़ साल से आरोपी महिला के साथ रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 2 अगस्त को थाना DLF फेज-3 को नारायण अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंभीर हालत में लाया गया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान होने पर पता चला कि मृतक हरीश गुरुग्राम के गांव बलियावास फेज-1 का निवासी था और एक कंपनी में नौकरी करता था।

हरीश के भतीजे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 अगस्त को गांव का विजय उर्फ सेठी उसके चाचा को बुलाकर ले गया था। रात में हरीश ने उसे ₹1650 भेजने को कहा, जो उसने फोनपे से ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन सुबह यशमीत कौर का फोन आया कि हरीश की मौत हो गई है। परिजनों को शक है कि विजय और यशमीत कौर ने मिलकर हत्या की।जांच में पुलिस ने आरोपी महिला यशमीत कौर (27) निवासी अशोक विहार, दिल्ली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों DLF फेज-3 के किराए के मकान में रहते थे। यशमीत को हरीश का अपने घर जाना पसंद नहीं था, इसी बात पर विवाद हुआ और गुस्से में उसने चाकू से सीने पर वार कर दिया, जिससे हरीश की मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिकरीधार सीमेंट प्लांट का इंतजार कब होगा खत्म? चम्बा के हजारों युवाओं को रोजगार की उम्मीद

सरकार से जल्द निर्माण शुरू करने की मांग Summer express/चम्बा/मंजूर पठान-:चम्बा जिला के सिकरीधार सीमेंट प्लांट का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से इस सीमेंट प्लांट को शुरू करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र की कल्हेल...

जालंधर की मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े चोरी, आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर

Summer express, जालंधर। मकसूदां मंडी में शुक्रवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई, जहां एक आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पैदल दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर बैग से नकदी निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान...

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने वाली अंतरराज्यीय बसों को सीमा पर रोका जाएगा

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले...

कांगड़ा में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद; छह लोग हिरासत में

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने बीरता क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर छह लोगों को डिटेन किया है। मौके से 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में...

मुख्यमंत्री सुक्खू का जयराम पर पलटवार, बोले- पिछली सरकार ने लिया 43,261 करोड़ का कर्ज

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति, सरकारी कर्ज और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था। सुक्खू ने कहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.