Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनी ने 98 इंच का ब्राविया 5 मिनी एलईडी 4K टीवी किया लॉन्च, कीमत ₹6.49 लाख

चंडीगढ़, 6 अगस्त

 प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मज़बूत करते हुए सोनी इंडिया ने 98 इंच स्क्रीन साइज वाला Sony BRAVIA 5 Mini LED 4K TV भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया है। यह लॉन्च चंडीगढ़ के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सोनी सेंटर – एक्स इंक में किया गया, जहाँ सोनी चंडीगढ़ के ब्रांच मैनेजर अश्विनी चौधरी और एक्स इंक के मालिक संजय जैन की मौजूदगी में यह प्रीमियम टीवी ग्राहकों के सामने पेश किया गया।

थिएटर जैसा एक्सपीरियंस घर बैठे

सोनी का यह अब तक का सबसे बड़ा ब्राविया मॉडल खास तौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए तैयार किया गया है जो अपने घर में सिनेमा जैसा अनुभव चाहते हैं। 98 इंच की विशाल स्क्रीन4K रेजोल्यूशन और Mini LED बैकलाइट तकनीक इसे होम थिएटर के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है।

XR प्रोसेसर और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

ब्रांच मैनेजर अश्विनी चौधरी ने जानकारी दी कि इस टीवी में सोनी का एडवांस्ड XR एआई प्रोसेसर लगाया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कॉग्निटिव प्रोसेसिंग का उपयोग कर प्रत्येक फ्रेम को यथार्थवादी और इंसानी नज़रिए से प्रोसेस करता है।

इसके अलावा, XR Backlight Master Drive तकनीक के ज़रिए हजारों इंडिपेंडेंट Mini LED का इस्तेमाल कर बेहद सटीक डिमिंग संभव होती है, जिससे अल्ट्रा ब्राइट हाइलाइट्स और गहरे काले रंगों के साथ बेमिसाल कंट्रास्ट और डायनेमिक रेंज मिलती है।

कीमत और उपलब्धता

यह Sony BRAVIA 5 98″ Mini LED 4K TV भारत में ₹6.49 लाख की कीमत पर उपलब्ध है और इसे चंडीगढ़ समेत चुनिंदा सोनी सेंटर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.