Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में डाक विभाग की अनूठी पहल — 125 वर्ष से भी पुरानी टिकटें और वस्तुएं होंगी प्रदर्शित

Dharamshala, Rahul

धर्मशाला के कांगड़ा कला संग्रहालय में इस वर्ष अक्टूबर के पहले सप्ताह में एक विशेष डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 125 वर्ष से भी अधिक पुरानी डाक टिकटें और डाक विभाग से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुएं आम जनता के लिए प्रदर्शित की जाएंगी। यह अनूठी पहल डाक विभाग द्वारा की जा रही है, जिससे लोगों को भारतीय डाक व्यवस्था के गौरवशाली अतीत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

प्रदर्शनी की तैयारियां जोरों पर हैं, और प्रदेश भर से डाक टिकट संग्राहकों को आमंत्रित किया गया है। प्रदर्शनी में केवल डाक टिकटें ही नहीं, बल्कि डाक विभाग द्वारा प्रयोग में लाई गई पुरानी वस्तुएं जैसे स्टैम्पिंग मशीनें, स्केल, पुराने मेल बैग्स और अन्य ऐतिहासिक उपकरण भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

आम नागरिक भी बन सकेंगे आयोजन का हिस्सा

डाक विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी के पास डाक विभाग से जुड़ी कोई पुरानी वस्तु या दस्तावेज मौजूद हैं, तो वे उन्हें इस प्रदर्शनी का हिस्सा बना सकते हैं। ऐसी वस्तुएं, जो वर्षों से सहेज कर रखी गई हैं, समाज को इस विरासत से जोड़ने का माध्यम बन सकती हैं।

धर्मशाला, जो स्वयं एक ऐतिहासिक डाक मंडल रहा है, वहां वर्षों से कई पुरातन वस्तुओं को संजोकर रखा गया है। धर्मशाला डाक मंडल के अधीक्षक रविंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, “यह प्रदर्शनी केवल डाक टिकटों की नहीं, बल्कि डाक विभाग की समृद्ध ऐतिहासिक यात्रा को दिखाने का माध्यम बनेगी, जिससे लोग न सिर्फ जुड़ाव महसूस करेंगे बल्कि गर्व भी करेंगे।”

इस प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण 1900 से पहले की दुर्लभ डाक टिकटें होंगी, जो न केवल डाक सेवाओं के इतिहास की कहानी कहेंगी बल्कि उस दौर की सामाजिक झलक भी पेश करेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर निगम हाउस तुरंत भंग कर नए चुनाव से पहले हों बड़े सुधार : एचएस लक्की

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने वर्तमान नगर निगम हाउस को तुरंत भंग करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासक से केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श कर नगर निगम अधिनियम में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए चुनाव सुधार...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ से ज्यादा रखा आरक्षित मूल्य

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर...

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.