Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहार में वोट चोरी पर विपक्षी मार्च, सांसदों की हिरासत

नई दिल्ली | बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और वोट चोरी के आरोप को लेकर विपक्षी दलों ने सोमवार को संसद परिसर से जोरदार मार्च निकाला। लोकसभा और राज्यसभा के कई वरिष्ठ नेता जैसे राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाद्रा, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। हालांकि पुलिस ने मार्च को संसद मार्ग पर ही रोक दिया और बाद में इन नेताओं को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया।

विपक्षी नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। राहुल गांधी ने कहा, “हम ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ के सिद्धांत की रक्षा करना चाहते हैं और साफ-सुथरी मतदाता सूची की मांग कर रहे हैं।” मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे भाजपा की तानाशाही बताते हुए कहा कि यह जनता के वोट के अधिकार की लड़ाई है। अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों ने वोट चोरी की है, उनके खिलाफ चुनाव आयोग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

मार्च की शुरुआत से पहले विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर राष्ट्रगान गाया और ‘वोट चोरी बंद करो’ जैसे नारे लगाए। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। मार्च में तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों के नेता भी शामिल रहे।

यह विरोध राहुल गांधी द्वारा हाल ही में बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में कथित हेरफेर और वोट चोरी के आरोपों के बाद पहली बार हुआ। राहुल गांधी ने दावा किया था कि वहां 1,00,250 मत चोरी किए गए, जो भाजपा की जीत के अंतर से कई गुना ज्यादा है। विपक्ष इस मामले में और जांच और कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.