Shimla, Sanju
मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवा दिवस के मौक़े पर साइकिल रैली और मैराथन को हरी झंडी दिखाई. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और आज साइकिल रैली के ज़रिए HIV एड्स जागरूकता के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे से भी इनकार किया है.
प्रतिभा सिंह की बात में होगी सत्यता- CM
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली दौरे से इनकार किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िलहाल उनका दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है. जल्द ही संगठन का विस्तार होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को डिटेन करना दुर्भाग्यपूर्ण है. लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को नहीं दबाया जाना चाहिए. वहीं, हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्टडी का विषय है. अगर प्रतिभा सिंह ने मंडी लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की बात की है, तो इसमें ज़रूर सत्यता होगी.
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खराब मौसम के दौरान लोगों से एहतियात बरतने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार मौसम खराब बना हुआ है. ऐसे में अलग-अलग स्थानों के लिए अलर्ट जारी किए जा रहे हैं. ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की ज़रूरत है.