Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अजनाला में लगा जीएसटी कैंप, ठेकेदारों को मिले पंजीकरण के बड़े फायदे

अमृतसर | अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में जीएसटी विभाग ने आम जनता और कारोबारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन के महत्व से अवगत कराने के लिए जागरूकता कैंप आयोजित किया। बीडीपीओ कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में स्टेट टैक्स ऑफिसर लखबीर सिंह और उनकी टीम ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया, उसके लाभ और कानूनी दायित्वों की जानकारी दी।

यह कैंप जॉइंट कमिश्नर जीएसटी पंजाब राजविंदर कौर और सहायक कमिश्नर अमृतसर-2 रेंज डॉ. नवरीत सेखों के निर्देश पर आयोजित किया गया। अधिकारियों ने ठेकेदारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि पंचायतों के विकास कार्यों और सामग्री आपूर्ति पर जीएसटी लागू होता है, और तय सीमा से अधिक कारोबार करने वालों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

लखबीर सिंह ने बताया कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारी को सरकारी प्राथमिकता, सस्ती सामग्री और बैंक लोन जैसे फायदे मिलते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे कैंप लगातार आयोजित कर सभी को जीएसटी के दायरे में लाने के प्रयास कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पानीपत के अमित कुमार ने मलेशिया में जीता कांस्य पदक, पैरा थ्रो बॉल में बढ़ाया देश का मान

Summer express, पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा निवासी अमित कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे अमित ने कांस्य पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। स्वदेश लौटने पर...

अटैची विवाद पर भाजपा का हमला,राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेतृत्व से मांगा जवाब

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: सुजानपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता नीरज भारती द्वारा हाल ही में लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए कहा...

कुरुक्षेत्र में अडानी ग्रुप की मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी, अप-डाउन रेल यातायात प्रभावित

Summer express, कुरुक्षेत्र |कुरुक्षेत्र में सोमवार दोपहर एक मालगाड़ी के बेपटरी होने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। अडानी ग्रुप से संबंधित मालगाड़ी के तीन डिब्बे तकनीकी खराबी के कारण ट्रैक से उतर गए, जिससे रेलवे मार्ग की अप और डाउन दोनों लाइनें प्रभावित हो गईं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12:15 बजे...

जिम में खुद गोली चलाकर रची साजिश, विरोधियों को फंसाने का प्लान पुलिस ने किया बेनकाब

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल | पलवल पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक कथित मामले का चंद घंटों में खुलासा करते हुए बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि जिम संचालक ने पैसों के लेनदेन को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते अपने विरोधियों को झूठे केस...

पलवल को मिली हाईटेक सार्वजनिक शौचालय सुविधा, मंत्री ने किया उद्घाटन

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल नगर परिषद के वार्ड नंबर-12 स्थित ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में निर्मित आधुनिक एक्सपीरियंशियल टॉयलेट का उद्घाटन किया। भारत सरकार और हरियाणा सरकार के संयुक्त वित्तीय सहयोग से करीब 30 लाख रुपये की लागत से तैयार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.