Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुल्लू में दो स्थानों पर बादल फटने से मचा हड़कंप, प्रशासन ने जारी किया येलो अलर्ट

Kullu, Manminder


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में गुरुवार शाम दो अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आईं, जिससे नदियों और खड्डों में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों को खाली करवाया और अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पहली घटना निरमंड उपमंडल के श्रीखंड की पहाड़ी पर हुई, जहां बादल फटने से कुरपन खड्ड उफान पर आ गई। खतरे को देखते हुए बागीपुल बाज़ार को तत्काल खाली करवाया गया और किनारे के इलाकों में पानी से नुकसान हुआ।दूसरी घटना बंजार उपमंडल की तीर्थन घाटी के बठाहड़ क्षेत्र में हुई, जहां बादल फटने के बाद तीर्थन नदी में बाढ़ आ गई। तेज बहाव में नदी किनारे बने चार कॉटेज और चार वाहन बह गए। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

डीसी कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने बताया कि इन घटनाओं में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि मौसम में सुधार होने तक नदियों और नालों से दूर रहें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...

बहादुरगढ़ में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मांडोठी इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय महिला का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा:पक्षी से टकराई इंडिगो फ्लाइट, जांच के बाद रवाना

Summer express, बेंगलुरु |बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमानन हादसा टल गया। मुंबई के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6283 उड़ान भरने से पहले पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तत्काल जांच के लिए वापस बे में लाया गया। जानकारी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.