गोहाना | स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गोहाना रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। GRP और RPF ने संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू कर ट्रेनों, प्लेटफार्म और आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी है। यात्रियों और उनके सामान की तलाशी भी ली जा रही है।
गोहाना रेलवे GRP इंचार्ज बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेशन और रेलवे लाइनों पर 24 घंटे पेट्रोलिंग होती है, लेकिन विशेष दिन को देखते हुए सुरक्षा और बढ़ाई गई है।
साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि किसी भी बड़ी घटना को रोका जा सके।