Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सैनी ने 29 परियोजनाएं शुरू, महिलाओं को बड़ी राहत

हरियाणा  |   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कुल 564.27 करोड़ रुपये की लागत वाली 29 विकास परियोजनाओं और कामों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही, विभाजन विभीषिका स्मारक निर्माण के लिए 51 लाख रुपये की घोषणा भी की गई।

महिलाओं के अधिकारों के लिए सीएम ने विशेष घोषणा की। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद महिलाओं का सरनेम बदलने की प्रक्रिया जटिल होती है। इसे आसान बनाने के लिए राज्य सरकार विशेष प्रावधान लाएगी, ताकि महिलाओं को किसी भी तरह की कठिनाई न हो।

सीएम सैनी ने यह भी कहा कि विभाजन के दर्द और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इसे स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने उन महान आत्माओं को नमन किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का भी उल्लेख करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2021 को देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की गई थी।

फरीदाबाद शहर को औद्योगिक नगरी बनाने में आए लोगों के संघर्ष को याद करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी विभाजन पीड़ितों की याद में स्मारक बनाए जाएंगे। उन्होंने कुरुक्षेत्र में ट्रस्ट गठन की घोषणा की, जो इस स्मृति को संरक्षित रखेगा।

सीएम सैनी ने अंत में एकता और भाईचारे का संदेश दिया और कहा कि यह दिन इतिहास से सीख लेने और राष्ट्र की एकता के लिए समर्पित रहने की याद दिलाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...

सिकरीधार सीमेंट प्लांट का इंतजार कब होगा खत्म? चम्बा के हजारों युवाओं को रोजगार की उम्मीद

सरकार से जल्द निर्माण शुरू करने की मांग Summer express/चम्बा/मंजूर पठान-:चम्बा जिला के सिकरीधार सीमेंट प्लांट का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से इस सीमेंट प्लांट को शुरू करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र की कल्हेल...

जालंधर की मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े चोरी, आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर

Summer express, जालंधर। मकसूदां मंडी में शुक्रवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई, जहां एक आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पैदल दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर बैग से नकदी निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान...

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने वाली अंतरराज्यीय बसों को सीमा पर रोका जाएगा

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.