अमृतसर | पंजाब की सियासत में हलचल बढ़ गई है। विजिलेंस ब्यूरो ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी गनीव कौर मजीठिया को समन भेजा है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले से जुड़ी बताई जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस की यह कार्रवाई हाल ही में सरकारी छुट्टियों के दौरान हुई। इधर, मजीठिया पक्ष की ओर से उनके वकील डी.एस. सोबती ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस याचिका पर आज सुनवाई होने की संभावना है। इस समन के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि विजिलेंस की अगली कार्रवाई और बड़ी हो सकती है।