Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में डेंगू अलर्ट: हर घर में मिला मच्छरों का लारवा

यमुनानगर  | यमुनानगर में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर और आसपास के इलाकों में जगह-जगह जमा पानी अब मच्छरों के प्रजनन का बड़ा कारण बन गया है। इसी के चलते डेंगू और मलेरिया का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. सुशीला सैनी ने जानकारी दी कि फिलहाल जिले में डेंगू के 11 और मलेरिया के 3 एक्टिव केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक करीब 6500 सैंपल की जांच कर चुका है, जिनमें से 6074 घरों में मच्छरों का लारवा मिला है। विभाग ने इन घरों को नोटिस भी जारी किए हैं।

डॉ. सैनी ने लोगों से अपील की है कि अगर घर या आसपास कहीं पानी जमा है तो उसे तुरंत हटा दें। उन्होंने कहा, “मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए हफ्ते में एक बार घर की सफाई अवश्य करें। पूरे बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।”

स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड भी तैयार किया है। वहीं बरसात थमने के बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग बड़े पैमाने पर फॉगिंग अभियान चलाने की तैयारी में हैं।

डॉ. सैनी ने बताया कि खासतौर पर स्लम एरिया और उन इलाकों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है जहां पानी की निकासी नहीं है। उन्होंने लोगों से दोबारा अपील की है कि अपने घरों के आसपास पानी न जमा होने दें और रात को मच्छरदानी का इस्तेमाल करें ताकि डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.