Facebook-f Youtube X-twitter

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर कहर, जबरन धर्मांतरण की बाढ़

पाकिस्तान  |  पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट “डर की गलियां: 2024–25 में धर्म या आस्था की स्वतंत्रता” में खुलासा किया है कि बीते साल देश में हिंदू, ईसाई और अहमदिया समुदाय के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न के मामले चिंताजनक स्तर तक बढ़ गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अहमदिया समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर हत्या की गई और उनके पूजा स्थलों को ध्वस्त किया गया। वहीं, पंजाब और सिंध प्रांत में हिंदू व ईसाई नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्मांतरण और कम उम्र में विवाह की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे यह साफ हो जाता है कि बाल विवाह निरोधक कानूनों का पालन बुरी तरह विफल रहा है।

सबसे गंभीर चिंता ईशनिंदा के मामलों को लेकर जताई गई है। आयोग ने कहा कि आरोपित अल्पसंख्यकों को न केवल भीड़ हिंसा का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि पुलिस द्वारा भी न्यायेतर हत्याएं की जा रही हैं। रिपोर्ट में दर्ज एक मामले के अनुसार, दो अल्पसंख्यक युवकों को पुलिस ने उस समय मौत के घाट उतार दिया जब वे उग्र भीड़ से सुरक्षा की मांग कर रहे थे।

एचआरसीपी ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान का कानून-व्यवस्था तंत्र और जवाबदेही व्यवस्था बेहद कमजोर हो चुकी है। खासकर बार एसोसिएशनों का झुकाव कट्टरपंथी समूहों की ओर होना लोकतांत्रिक ढांचे के लिए गंभीर खतरा बताया गया है। आयोग ने सरकार से मांग की है कि ईशनिंदा के मामलों में निष्पक्ष जांच के लिए विशेष आयोग का गठन किया जाए और उन मदरसों पर सख्त कार्रवाई हो जो नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्मांतरण में शामिल पाए जाते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.