Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बालीचौकी में जमीन धंसने से बढ़ा संकट..लाछ व बाता गांव में 35 घर खतरे में

Mandi, 26 August


उपमंडल बालीचौकी के मुख्य बाजार में जमीन धंसने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार रात दो और मकान ढह गए। इस तरह अब तक 13 में से चार मकान पूरी तरह जमींदोज हो चुके हैं। इन इमारतों में 22 दुकानें और रिहायशी कमरे भी थे। प्रभावित परिवारों में केसर सिंह, नारायण दास, डोले राम और बीर सिंह शामिल हैं। करोड़ों की संपत्ति मलबे में तब्दील हो गई है। गेस्ट हाउस और दुकानों समेत पूरा आशियाना टूटने से लोग गहरे सदमे में हैं।

हालांकि प्रशासन ने हालात बिगड़ने से पहले ही घर खाली करवा दिए थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। फिर भी प्रभावित परिवार सरकार से उचित मुआवजे और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।इधर, पंडोह से सटे सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तांदी के लाछ और बाता गांव में भी पहाड़ी धंसने का खतरा बढ़ गया है। करीब 35 घर असुरक्षित हो चुके हैं। इनमें से चार परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। लाछ गांव की पहाड़ी पूरी तरह हिल चुकी है और लगातार हो रही बारिश से हालात और गंभीर बनते जा रहे हैं।

प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और 25 प्रभावित परिवारों को तिरपाल व राशन उपलब्ध कराया। ग्रामीणों का कहना है कि भारी बारिश की स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...

कांग्रेस सरकार पर अनुराग ठाकुर का निशाना, कहा- जनता की नहीं, सत्ता सुख की चिंता

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को आम लोगों के सुख-दुख से कोई सरोकार...

मुख्यमंत्री को नही कार्यकर्ताओ की कद्र,मिलने से भाग जाते है ,2027 में नही मिलेंगे कार्यकर्ता- हर्ष महाजन

Summer express/शिमला, संजू -: नीरज भारती द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी सरकार और मुख्यमंत्री पर लगाए आरोपो पर सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा है और मुख्यमंत्री पर कार्यकर्ताओं की कद्र न करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब स्थिति की झाड़ियां अलग नहीं शुरू हो जाएगी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.