Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, छह नई IMT शुरू

हरियाणा  | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अंबाला, फरीदाबाद, जींद और रेवाड़ी में कुल 6 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) बनाने का निर्णय लिया है। योजना के तहत दो IMT मुख्यमंत्री नायब सैनी के गृह जिले अंबाला में विकसित की जाएंगी, जबकि दो फरीदाबाद में और जींद व रेवाड़ी में 1-1 IMT बनाई जाएगी।

इन टाउनशिप के निर्माण के लिए लगभग 5,500 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। जींद IMT के लिए अकेले 12,000 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी। सरकार का यह कदम प्रदेश में उद्योगों के विकास और निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

किसानों को बाजार मूल्य पर मिलेगी जमीन की कीमत

IMT निर्माण के लिए सरकार किसानों से उनकी सहमति के आधार पर जमीन खरीदेगी। जो किसान अपनी जमीन बेचना चाहते हैं, वे हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम के ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। जमीन की कीमत तय करते समय कलेक्टर रेट और बाजार मूल्य को ध्यान में रखा जाएगा, हालांकि किसान अपनी मांग भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

IMT के लिए जमीन की आवश्यकताएँ

  • अंबाला में पहली IMT के लिए खैरा, नग्गल और नडियाली इलाके के पास 2,000 एकड़ भूमि की आवश्यकता है।
  • दूसरी IMT के लिए नारायणगढ़ में चेची माजरा, डेरा, हमीदपुर और टोका गांवों में लगभग 3,000 एकड़ जमीन चाहिए।
  • जींद में 12,000 एकड़ जमीन की जरूरत है, क्योंकि यहाँ से 2 नए एक्सप्रेस-वे (152-D और दिल्ली-कटरा) गुजर रहे हैं।
  • फरीदाबाद में 2 IMT के लिए कुल 13,500 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। पहली IMT के लिए 4,500 एकड़ में खेड़ी कलां, नचोली, ताजपुर, धनकौला, शाहबाद, ताजापुर, बदरपुर, साहुपुरा, सोताई, सुनपर, मलेरना, जाजरू, भैंसरावली, फतुपुरा, बुआपुर, जसाना, फरीदपुर, सदपुरा और तिगांव सेक्टर 94A, 96, 97A, 99, 100, 101, 102, 103, 140, 141 और 142 शामिल हैं। दूसरी IMT के लिए फरीदाबाद और पलवल में 9,000 एकड़ जमीन चाहिए।
  • रेवाड़ी में 5,000 एकड़ भूमि में IMT विकसित की जाएगी। इसके लिए खेड़ा, आलमपुर, पहराजवास, पाल्हावास, रोहराई, रोझुवास, सैदपुर, शादीपुर, अहमदपुर पार्थल, शादीपुर, सुरखपुर टप्पा कोसली, कुतुबपुर जागीर और कुतुबपुर मौला गांवों की जमीन का चयन किया जाएगा।

सरकार का यह कदम प्रदेश में औद्योगिक विस्तार, रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.