13 September, 2025
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपने चर्चित रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का नया सीजन लॉन्च कर दिया है। इस बार शो की शुरुआत मशहूर शख्सियत नवजोत सिंह सिद्धू के दमदार अंदाज़ से होगी।
शो के पहले प्रोमो में सिद्धू की कही लाइन “दुनिया में सबसे बड़ा रोग, मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग” खास तौर पर चर्चा में है। यह संदेश उन सभी प्रतिभाओं के लिए है, जो समाज की सोच और डर के कारण अपने सपनों को खुलकर जी नहीं पाते। शो का टैगलाइन “जो अजब है, वो गजब है” इस सीजन की असली आत्मा को सामने लाता है।सिद्धू ने कहा, “मैं उन टैलेंट्स को देखने के लिए उत्साहित हूँ, जो अपनी अनोखी सोच और क्रिएटिविटी से समाज की सीमाओं को चुनौती देंगे। ये कलाकार न सिर्फ देश को चौंकाएंगे, बल्कि लाखों लोगों को अपने सपनों का पीछा करने की हिम्मत भी देंगे।”
‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का प्रीमियर 4 अक्टूबर 2025 से हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा।