Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दीवाली से पहले कर्मचारियों को खुशखबरी — सीएम सुक्खू ने दिहाड़ी, मानदेय और भत्तों में की बड़ी बढ़ोतरी

Shimla, 9 October

दीवाली से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों, दिहाड़ीदारों और विभिन्न श्रेणियों के मानदेयधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कई वर्गों के मानदेय और दिहाड़ी में वृद्धि की घोषणा की है, जिससे हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 21,115 मिड-डे मील वर्करों का मानदेय ₹500 बढ़ाकर ₹5000 किया गया है। इसी तरह 877 एसएमसी सी एंड वी शिक्षकों का मानदेय ₹15,509 से बढ़ाकर ₹16,009, 833 एसएमसी लेक्चरर और डीपीई का मानदेय ₹500 बढ़ाकर ₹19,378, 491 एसएमसी टीजीटी शिक्षकों का मानदेय ₹500 बढ़ाकर ₹19,378, 62 एसएमसी जेबीटी शिक्षकों का ₹13,762 और 31 वाटर कैरियर का ₹500 बढ़ाकर ₹5,500 किया गया है।

दिहाड़ीदारों और पार्ट-टाइम वर्करों की दिहाड़ी ₹25 बढ़ाकर ₹425 कर दी गई है। सिलाई अध्यापिकाओंपंचायत चौकीदारोंराजस्व चौकीदारों और लंबरदारों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है — पंचायत चौकीदारों को ₹8,500, राजस्व चौकीदारों को ₹6,300 और लंबरदारों को ₹4,500 मासिक मानदेय मिलेगा।

स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है।

  • जिला परिषद अध्यक्ष का मानदेय ₹25,000, उपाध्यक्ष का ₹19,000 और सदस्य का ₹8,300 किया गया है।
  • पंचायत समिति अध्यक्ष का मानदेय ₹12,000, उपाध्यक्ष का ₹9,000 और सदस्य का ₹7,500 तय हुआ है।
  • ग्राम पंचायत प्रधान का मानदेय ₹7,500, उपप्रधान का ₹5,100 और सदस्य का ₹2,100 किया गया है।

शहरी निकायों में भी मानदेय बढ़ाया गया है —

  • नगर निगम मेयर को ₹25,000, डिप्टी मेयर को ₹19,000 और पार्षदों को ₹9,400 प्रतिमाह मिलेंगे।
  • नगर परिषद अध्यक्ष का मानदेय ₹10,800, उपाध्यक्ष का ₹8,900 और पार्षदों का ₹4,500 किया गया है।
  • नगर पंचायत प्रधान का मानदेय ₹9,000, उपप्रधान का ₹7,000 और सदस्यों का ₹4,500 होगा।

इसके साथ ही, स्पेशल पुलिस ऑफिसरों के मानदेय में ₹300 की वृद्धि की गई है। आउटसोर्स कर्मचारियों का मासिक मानदेय ₹12,750 कर दिया गया है, जबकि आईटी अध्यापकों के मानदेय में ₹500 की वृद्धि की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और समय-समय पर राहत उपाय जारी रखेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.