Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेडिकल के स्टूडेंट्स बॉलीवुड थीम पर मनाएंगे अपना 7वां वार्षिक समारोह ’’आइरिस’’

मंडी  | श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक की स्टूडेंट्स क्लचरल एसोसिएशन द्वारा 7वां वार्षिक समारोह 14 से 16 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। आइरिस के नाम से आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रदेश के 6 मेडिकल कालेजों सहित एम्स बिलासपुर और दूसरे राज्यों के मेडिकल कालेजों के स्टूडेंट्स भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। इस बार इस समारोह को बालीवुड थीम पर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मेडिकल कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डा. राजेश कपूर ने आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मेडिकल कालेज से 30 से 40 स्टूडेंट्स के आने का कार्यक्रम है। इसमें खेलकूद गतिविधियों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य आकषर्ण का केंद्र रहेगा। सारा इवेंट बालीवुड थीम पर होगा जिसमें मेडिकल स्टूडेंट्स अपनी प्रस्तुतियां देंगे। डा. राजेश ने कहा कि मेडिकल प्रोफेशन और एजुकेशन में काफी स्ट्रेस का माहौल रहता है। ऐसे में इस आयोजन से इसी स्ट्रेस को कम करने का प्रयास किया जाता है।

डा. राजेश कुमार, कार्यवाहक, प्रधानाचार्य, एसएलबीएसएमसी

डा. राजेश ने बताया कि इस आयोजन में जो भी मेडिकल कॉलेज भाग लेंगे उनके द्वारा एक निर्धारित धनराशि आयोजन समिति को दी जाती है। इस बार इस इवेंट से जो भी धनराशि एकत्रित होगी उसे आपदा प्रभावितों के लिए समर्पित करते हुए सीएम रिलिफ फंड में दान किया जाएगा। बावजूद इसके जो भी प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे उन्हें दो लाख तक के नकद ईनाम भी बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के तम्बाकू मुक्त भारत को लेकर एक मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा।

डा. राजेश कुमार, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, मेडिकल कालेज नेरचौक

इस मौके पर एमएएमसीओटी के अध्यक्ष डा. गुलेरिया, मीडिया सचिव डा. दुर्गेश ठाकुर, डा. प्रदीप कश्यप और डा. मीना भी मौजूद रही।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर विवाद.. मरीज की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांगड़ा जिले के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मरीज की मौत के बाद मामला विवादों में आ गया है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि मरीज की मौत के बाद शव सौंपने के एवज में उनसे दो लाख रुपये की...

शादी का रिश्ता करवाने के नाम पर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप, हमीरपुर पुलिस ने दर्ज किया केस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने और बाद में आनाकानी करने का मामला हमीरपुर सदर थाना पहुंचा है। बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में हमीरपुर शहर के एक...

कांगड़ा में सर्पदंश से मौतों पर लगेगा ब्रेक, PHC स्तर तक पहुंचा एंटी-स्नेक वेनम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:कांगड़ा जिले में सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। विभाग का फोकस अब सिर्फ लोगों को जागरूक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने पर भी जोर...

अमेरिका में महिला की हत्या :करनाल के युवक की भी मौत, पीछा करने का आरोप

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात के तार हरियाणा के करनाल जिले से जुड़ गए हैं। हाउ एवेन्यू और नॉर्थरोप एवेन्यू के पास पनेरा ब्रेड के पार्किंग क्षेत्र में 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में पूर्व सरपंच की रॉड से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप

summer express , हिसार। जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच 65 वर्षीय हवा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पास मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में उनके बेटे बबलू पर हत्या...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.