Facebook-f Youtube X-twitter

आईपीएस की मौत पर सस्पेंस गहराया, अब होगा पोस्टमार्टम

चंडीगढ़ |  हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है। उनकी पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने अब शव का पोस्टमार्टम कराने पर सहमति जताई है। शनिवार सुबह एम्बुलेंस के माध्यम से पूरन कुमार का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ पीजीआई पहुंचाया गया, जहां विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करेगा। उम्मीद है कि आज शाम तक अंतिम संस्कार भी किया जा सकता है।

शुक्रवार देर रात लगभग 10 बजे गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने अमनीत पी. कुमार से मुलाकात की थी। बातचीत के बाद ही पोस्टमार्टम के लिए सहमति बनी।

गौरतलब है कि आईपीएस पूरन कुमार ने पांच दिन पहले अपने सरकारी आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना से पहले उन्होंने आठ पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने डीजीपी हरियाणा, रोहतक एसपी और कई वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे।

इस घटना को लेकर विपक्ष भी हमलावर हो गया है। कांग्रेस के एससी सेल ने शनिवार को इस मामले पर देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

दिवंगत अधिकारी की पत्नी अमनीत पी. कुमार ने अपनी तीन प्रमुख मांगों पर स्पष्ट रुख अपनाया है

  • एफआईआर को संशोधित किया जाए।
  • डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया को पद से हटाया जाए।
  • दोनों अधिकारियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

हालांकि, हरियाणा सरकार अब तक इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। इस बीच, राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारियों आलोक मित्तल और अरशिंद्र चावला को प्रमोशन देकर डीजी पद पर नियुक्त किया है। इससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि सरकार डीजीपी शत्रुजीत कपूर को हटाकर आलोक मित्तल को कार्यवाहक डीजीपी बना सकती है, हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

अब तक इस मामले में 15 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है, जिनमें हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया भी शामिल हैं। मामला भारत न्याय संहिता की धारा 108, 3(5) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(आर) के तहत दर्ज किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.