Facebook-f Youtube X-twitter

ढालपुर रथ मैदान में आयोजित रोजगार मेले में प्रदेश और देश की नामी कंपनियां करेंगी भर्ती

Kullu, Manminder 

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव अपनी सांस्कृतिक रौनक के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार युवाओं के लिए भी एक बड़ा अवसर जुड़ रहा है। 15 अक्तूबर को ढालपुर रथ मैदान में जिला प्रशासन मेगा रोजगार मेला आयोजित कर रहा है।इसमें प्रदेश और देश की कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी।

प्रशासन का दावा है कि मेले में 1000 से अधिक रिक्तियां पेश की जाएंगी। युवा पर्यटन उद्योग, होटल व्यवसाय, फार्मा सेक्टर, सिक्योरिटी सर्विसेज, ऑटोमोबाइल कंपनियों और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में अवसर पा सकेंगे। इस मेले में 12वीं पास से लेकर तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार तक के लिए मौके हैं।मेले में कंपनियों के इंटरव्यू स्टॉल के साथ-साथ काउंसलिंग डेस्क भी होंगे, जहां युवाओं को सही करियर विकल्प, दस्तावेज़ तैयारी, इंटरव्यू शिष्टाचार और स्किल मैपिंग के बारे में मार्गदर्शन मिलेगा। कई संस्थान प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप मॉडल भी पेश करेंगे।जिला प्रशासन ने प्रवेश-निकास मार्ग, सुरक्षा, पार्किंग, पानी, शौचालय और भीड़ नियंत्रण की पूरी योजना तैयार कर ली है। बाहरी कंपनियों के लिए सुविधाजनक आवागमन और स्थान आवंटन की अलग व्यवस्था की जा रही है।

युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे पहचान पत्र, योग्यता प्रमाणपत्र, बायोडाटा की प्रतियां और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू से संपर्क किया जा सकता है: 01902-222522 या ईमेल deo-kul-hp@nic.in।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.