Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Chandigarh, 12 October

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में अनेक संशोधनों, अधिनियमों और नीतिगत निर्णयों को मंजूरी दी गई। बैठक में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, सुशासन को प्रोत्साहन देने और नागरिक सेवाओं को सरल बनाने पर बल दिया गया।

हरियाणा कारागार (संशोधन) नियम, 2025 को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने हरियाणा कारागार नियम, 2022 में संशोधन को स्वीकृति दी है।नए प्रावधान के तहत ‘आदतन अपराधी’ की परिभाषा जोड़ी गई है।
अब ‘आदतन अपराधी’ वह व्यक्ति होगा, जिसे किसी भी पाँच वर्षों की निरंतर अवधि में दो से अधिक बार अपराधों के लिए दोषसिद्ध किया गया हो और कारावास की सजा सुनाई गई हो, बशर्ते कि सजा अपील या पुनरीक्षण में रद्द न की गई हो।
गणना के दौरान जेल में बिताई गई अवधि को पाँच वर्ष की अवधि में शामिल नहीं किया जाएगा।

हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का एचएसवीपी के साथ विलय

मंत्रिमंडल ने हरियाणा हाउसिंग बोर्ड (संशोधन) विधेयक, 2025 के प्रारूप को मंजूरी प्रदान की है, जिससे हाउसिंग बोर्ड का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के साथ विलय किया जाएगा।इस कदम से प्रशासनिक दोहराव समाप्त होगा, शहरी विकास कार्यों में समन्वय बढ़ेगा और नागरिकों को सेवाएं अधिक कुशलता से मिलेंगी।
यह निर्णय मुख्यमंत्री के बजट भाषण 2025–26 में की गई घोषणा के अनुरूप है और इससे राज्य पर कोई प्रत्यक्ष वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ग्राम शामलात भूमि नियमों में संशोधन

कैबिनेट ने ग्राम शामलात भूमि नियम, 1964 में संशोधन को मंजूरी दी है।अब खेती हेतु पट्टे पर दी जाने वाली भूमि में से 4 प्रतिशत भूमि 60% या अधिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित की जाएगी।साथ ही, गौ अभ्यारण्य स्थापना हेतु भूमि पशुपालन विभाग या हरियाणा गौ सेवा आयोग को ₹5100 प्रति एकड़ वार्षिक दर पर 20 वर्ष के लिए पट्टे पर दी जा सकेगी।ग्राम पंचायत अब 250 एकड़ तक की भूमि उपयोग योजना तैयार कर सकेगी (पहले सीमा 100 एकड़ थी)।

हरियाणा जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अध्यादेश, 2025

मंत्रिमंडल ने अध्यादेश लागू करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है, जिसके तहत 42 राज्य अधिनियमों में निहित 164 प्रावधानों को अपराध मुक्त किया जाएगा।यह पहल भारत सरकार की “जन विश्वास अधिनियम, 2023” की भावना के अनुरूप है और राज्य स्तर पर अनुपालन बोझ घटाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पंजाब फैक्ट्री नियम, 1952 में संशोधन को स्वीकृति

संशोधन के तहत महिलाओं को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अंतर्गत सभी श्रेणियों के कार्यों में कार्य करने की अनुमति दी जाएगी।शुल्क जमा करने की प्रक्रिया अब पूर्णतः ऑनलाइन होगी।यह बदलाव लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा।

हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) अध्यादेश, 2025 को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 में संशोधन को स्वीकृति दी है।अब ग्राम सभा की बैठकों के लिए कोरम इस प्रकार होगा —
पहली बैठक में 40%, पहली स्थगित बैठक में 30% और दूसरी स्थगित बैठक में 20% सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक होगी।यह संशोधन ग्राम पंचायतों की कार्यकुशलता और पारदर्शिता में वृद्धि करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.