Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुरजेवाला का आरोप : “हरि का हरियाणा बन गया गैंगलैंड”

चंडीगढ़ |  हरियाणा की भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और हरियाणा “अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना” बन गया है।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि बीते एक साल में हरियाणा हत्या, फिरौती, लूट, रंगदारी, गैंगवार और माफिया नेटवर्क की घटनाओं से दहशत में रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में राजनीतिक अराजकता और अपराधियों की खुली सक्रियता ने कानून-व्यवस्था का “अपहरण” कर लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि “सरकार और संगठित अपराध के गठजोड़” की वजह से हालात इतने बिगड़ गए हैं कि शराब ठेकों की बोली तक अपराधियों ने नहीं होने दी, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार मूकदर्शक बनी रही।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा में विकास की रफ्तार ठप हो चुकी है। “दिनदहाड़े फायरिंग, फिरौती कॉल और धमकियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना अब आम हो गया है”, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सरकार के पास बताने को एक भी उपलब्धि नहीं”  :  दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सैनी सरकार के एक साल पूरे होने पर सोनीपत में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली रद्द होना इस बात का संकेत है कि सरकार के पास उपलब्धि गिनाने को कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि बीते 11 साल में हरियाणा में विकास का कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं आया और न ही नई औद्योगिक या रोजगार नीति लागू की गई। “सरकार ने रैली रद्द कर खुद साबित कर दिया कि उसके पास जनता को बताने लायक कुछ भी नहीं है,” दीपेंद्र ने कहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...

प्रकाश पर्व के लिए सजा श्री हरिमंदिर साहिब

अमृतसर| श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पर्व को लेकर स्वर्ण मंदिर को विदेशों से मंगाए गए फूलों से सजाया गया है। थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से फूल...

पाकिस्तान जाने वाली धार्मिक यात्राओं के नियमों में बदलाव

समर न्यूज | अमृतसरऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामले के बाद भारत-पाकिस्तान धार्मिक यात्राओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अब पाकिस्तान जाने वाले निजी प्रायोजित धार्मिक टूर पर रोक लगा दी गई है। सिख श्रद्धालुओं के लिए यात्रा एसजीपीसी और हरियाणा सिख...

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.