Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अब नहीं होगी उर्दू रिकॉर्ड पढ़ने में परेशानी… स्वास्थ्य विभाग को मिला नया ट्रांसलेटर

अब नहीं होगी उर्दू रिकॉर्ड पढ़ने में परेशानी… स्वास्थ्य विभाग को मिला नया ट्रांसलेटर

Hamirpur, Arvind

जिला स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर को आखिरकार वह समाधान मिल गया है, जिसकी तलाश लंबे समय से थी। विभाग को ऐसा व्यक्ति मिल गया है जो उर्दू भाषा का जानकार है और पुराने उर्दू रिकार्ड को हिंदी में ट्रांसलेट कर सकेगा। उपायुक्त से मंजूरी मिलने के बाद इस व्यक्ति की सेवाएं अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में ली जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पहले जिस बुजुर्ग व्यक्ति से उर्दू डेटा ट्रांसलेट करवाया जा रहा था, वे अब काफी वृद्ध हो चुके हैं, जिससे कार्य में कठिनाई आ रही थी। मामले के संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी, जिसे उर्दू भाषा का अच्छा ज्ञान है, को यह जिम्मेदारी सौंपी है।जिला स्वास्थ्य विभाग के पास 1960 के दशक से लेकर 1998 तक का पुराना रिकार्ड उर्दू में दर्ज है। यहां तक कि कांगड़ा जिला के कुछ हिस्सों का भी पुराना डेटा हमीरपुर में उपलब्ध है। उस समय उर्दू भाषा का ज्ञान आम था, लेकिन अब इस भाषा को समझने वाले लोग बहुत कम रह गए हैं।

पूर्व में रिकार्ड पढ़ने के लिए एक बुजुर्ग व्यक्ति को बुलाया जाता था जो डिमांड के अनुसार सीएमओ कार्यालय पहुंचकर रिकार्ड की जांच करते थे। परंतु उम्रदराज होने के कारण अब उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उर्दू ट्रांसलेट करने वाला व्यक्ति न होने से विभाग और आम जनता दोनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।कई नागरिक अपने पूर्वजों या परिजनों के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अथवा पुराने दस्तावेज प्राप्त करने के लिए कार्यालय पहुंचते हैं, पर उर्दू का ज्ञान न होने के कारण उन्हें परेशानी होती थी। अब नए ट्रांसलेटर की नियुक्ति से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

नए ट्रांसलेटर की सेवाओं के बदले निर्धारित शुल्क लिया जाएगा, जिसका भुगतान संबंधित रिकार्ड प्राप्त करने वाले व्यक्ति द्वारा किया जाएगा। सीएमओ कार्यालय जरूरत पड़ने पर ट्रांसलेटर को बुलाएगा और आवश्यक रिकार्ड का अनुवाद करवाएगा।

डॉ. प्रवीण चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर

सीएमओ ऑफिस में पुराने उर्दू रिकार्ड को पढ़ने वाला व्यक्ति मिल गया है। यह सेवानिवृत्त कर्मचारी है और प्रशासन की मंजूरी के बाद इसकी सेवाएं शुरू की गई हैं। जरूरत पड़ने पर इसे बुलाया जाता है तथा रिकार्ड ट्रांसलेट करवाया जाता है। इन सेवाओं की एवज में लाभार्थी द्वारा प्रशासन द्वारा तय की गई फीस का भुगतान किया जाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.