Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल मंडी में धान का उठान ठप…किसान बोले “₹10,000 में भी बेच देंगे बस उठान शुरू हो जाए

Karnal, 26 October 

हरियाणा के करनाल की अनाज मंडियों में इन दिनों धान खरीद पूरी तरह ठप पड़ी है। सरकारी एजेंसियों की देरी और गेट पास जारी न होने से मंडियां धान से लबालब हो चुकी हैं। किसान अपनी उपज ट्रालियों में पड़े-पड़े सड़ते देख बेबस हैं। कई जगहों पर ट्रॉलियों में धान काला पड़ने लगा है, जिससे किसानों की मेहनत मिट्टी में मिलती नजर आ रही है।

किसानों की बेबसी — “अब तो ₹10,000 में भी बेच देंगे बस उठान हो जाए”

मंडी में डाकवाला गांव के किसान सुरेंद्र ने कहा कि मेरी ट्रॉली में करीब 100 क्विंटल धान पड़ा है, अब काला पड़ने लगा है। गेट पास नहीं कट रहे, मंडी की व्यवस्था पूरी तरह ठप है। इतनी परेशानी में अब ₹10,000 मंदी में भी यह धान बेचने को तैयार हूं।वहीं किसान कर्मवीर ने कहा कि दिवाली के बाद से मंडी में छुट्टी पर छुट्टी चल रही है। हमारी फसल सड़ रही है और आज भी कोई गेट पास नहीं काट रहा। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मंडी प्रशासन की सफाई — तीन एजेंसियां उठा रहीं हैं धान, अवकाश के बावजूद उठान जारी”

मंडी मार्केट के सह सचिव योगेश शर्मा ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार तीन एजेंसियां धान का उठान कर रही हैं। लेकिन उठान में देरी से मंडी भर गई है। इसी कारण दो दिन मंडी बंद रखी गई थी और किसानों से अपील की गई थी कि फिलहाल नई फसल मंडी में न लाएं। फिर भी कुछ किसान जल्दबाज़ी में फसल लेकर आ रहे हैं। रविवार के अवकाश के बावजूद हम उठान की व्यवस्था कर रहे हैं। किसी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

फिलहाल हालात जस के तस

मंडी के हालात फिलहाल सुधरते नहीं दिख रहे।
धान से भरी ट्रॉलियों की लंबी कतारें किसानों की मजबूरी और नाराज़गी दोनों बयां कर रही हैं। किसान इंतजार में हैं कि कब उठान शुरू हो और उनकी मेहनत की सही कीमत मिल सके। प्रशासन समाधान का भरोसा दे रहा है, लेकिन मंडियों में अफरातफरी और असंतोष दोनों जारी हैं।

सवाल अब भी कायम — कब मिलेगा मेहनत का दाम?

किसानों के मन में सवाल अब भी वही हैं —कब तक ट्रॉलियों में सड़ती रहेगी मेहनत की फसल?और कब मिलेगा हमें हमारे पसीने का सही दाम?

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.