Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में अब 62 मान्यता प्राप्त खेल – 19 नए खेलों को सरकार से मिली मंजूरी

Mandi, Dharamveer

हिमाचल प्रदेश में अब मान्यता प्राप्त खेलों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में 19 नए खेलों को सरकारी मान्यता प्रदान की है। इस बारे में जानकारी धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह के दौरान दी।

विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने दी जानकारी

विधायक ठाकुर ने कहा कि अब खिलाड़ियों को अपने खेल की मान्यता के लिए किसी अधिकारी या नेता के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खेलों के विकास को लेकर गंभीर है और खिलाड़ियों के लिए डाइट मनी में बढ़ोतरी के साथ-साथ हवाई यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध करवा रही है। जो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं, उन्हें अब ट्रेन और हवाई जहाज से बेहतर सुविधाओं के साथ भेजा जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि शिक्षकों को स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में बच्चों को जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करना चाहिए। हाल ही में प्रदेश ने आपदा का जो दंश झेला है, वह जलवायु परिवर्तन का परिणाम है। ऐसे में बच्चों को इस विषय में शिक्षित करना बेहद जरूरी है ताकि वे भविष्य में इससे निपटने के लिए तैयार रहें।

इस मौके पर विधायक ठाकुर ने बॉयज स्कूल मंडी में बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण के लिए दस लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी, जिसके बाद यहां से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.