Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानहानि केस में आज बठिंडा कोर्ट में पेश होंगी कंगना रनौत

बठिंडा | अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत की सोमवार को बठिंडा जिला अदालत में पेशी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई। कोर्ट परिसर और आसपास का इलाका पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ महिला पुलिस कर्मी और वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा प्रबंधन संभालते दिखाई दिए। प्रवेश द्वारों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और आने-जाने वालों की जांच की जा रही है।

यह मामला किसान आंदोलन के दौरान उस विवादित टिप्पणी से जुड़ा है, जो कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर बठिंडा के गांव बहादरगढ़ जंडियां की एक बुजुर्ग महिला के बारे में की थी। इस टिप्पणी के बाद पंजाब भर में किसानों और सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया था। इसके बाद बुजुर्ग महिला ने कंगना के खिलाफ बठिंडा में मानहानि का केस दर्ज करवाया था, जो बीते कुछ वर्षों से अदालत में लंबित है।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कंगना रनौत की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने मुकदमे को रद्द करने की मांग की थी। सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कंगना को केस की कार्यवाही में सहयोग करना होगा और बठिंडा की अदालत में पेश होना होगा।

इसी आदेश के चलते आज कंगना रणौत की कोर्ट में पेशी हो रही है। मौके पर मीडिया कर्मियों और समर्थकों की भी भीड़ देखी गई। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अनावश्यक रूप से कोर्ट परिसर में न पहुंचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बल अलर्ट पर है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.