Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बनेंगी टूरिस्ट गाइड, तपोवन विधानसभा परिसर में करेंगी पर्यटकों का स्वागत

Dharamshala, Rahul 

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हेमराज बैरवा ने कहा कि सरकार ने तपोवन स्थित हिमाचल विधानसभा परिसर को पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोल दिया है। इस परिसर में स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाया गया है। साथ ही, पर्यटकों की आवाजाही, मार्गदर्शन और आतिथ्य-सत्कार की जिम्मेदारी भी इन समूहों को सौंपी जाएगी।उपायुक्त ने बताया कि इन समूहों को विधानसभा के इतिहास, पर्यटन स्थलों की जानकारी और आतिथ्य कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे आगंतुकों को हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और विरासत से परिचित करा सकें।उन्होंने कहा कि तपोवन न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थल है, बल्कि यह चिन्मयानंद स्वामी के तपोस्थल के निकट होने से आध्यात्मिक महत्व भी रखता है। परिसर में स्थित विधान भवन आधुनिक स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहाँ से धौलाधार पर्वत श्रृंखला और मैक्लोडगंज के मनोरम दृश्य देखे जा सकते हैं।

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और पार्किंग व्यवस्था पर भी हुई समीक्षा बैठक

उपायुक्त ने बताया कि पर्यटक निर्धारित शुल्क पर परिसर में प्रवेश कर विधान भवन और दर्शक दीर्घा का अवलोकन कर सकेंगे। इससे प्राप्त राशि परिसर के रखरखाव में उपयोग होगी।स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शहर में सड़कों के किनारे बेतरतीब वाहन खड़े होने की समस्या से निपटने के लिए छोटे-छोटे पार्किंग स्थल और वेंडिंग जोन चिन्हित किए जा रहे हैं।इसके अलावा, दाड़ी में ग्रामीण हाट शुरू करनेमैक्लोडगंज से धर्मकोट के बीच यातायात सुचारू करने, तथा चरान खड्ड और कोतवाली क्षेत्र के नालों के चैनलाइजेशन के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए गंभीर प्रयास जरूरी हैं, ताकि शहर का विकास व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.