Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की पौत्रियों हेतु सहायता बढ़ाई

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों और भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के कर्मियों के परिवारों को दी जाने वाली विवाह सहायता योजना के सुचारू संचालन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस योजना के तहत स्वतंत्रता सेनानियों, आईएनए कर्मियों की पुत्रियों, आश्रित बहनों और पौत्रियों के विवाह पर ₹51,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी स्वतंत्रता सेनानी या आईएनए कर्मी तथा उनकी पत्नी का निधन हो चुका है, तो उनके पुत्र या पुत्रवधू अपनी पुत्री (स्वतंत्रता सेनानी की पौत्री) के विवाह पर इस सहायता राशि के लिए आवेदन कर सकेंगे।

यह निर्णय पहले के निर्देशों में मौजूद अस्पष्टताओं को दूर करने और पात्र परिवारों को सहायता प्राप्त करने में आने वाली दिक्कतों को खत्म करने के उद्देश्य से लिया गया है।

नए नियमों के अनुसार, विवाह की तिथि से छह माह के भीतर आवेदन अनिवार्य होगा, जबकि विशेष परिस्थितियों में 12 माह तक आवेदन स्वीकार किए जा सकेंगे। आवेदन संबंधित उपायुक्त के माध्यम से भेजा जाएगा, जो जांच के बाद उसे मुख्य सचिव के अनुमोदन हेतु अग्रेषित करेंगे।

सहायता राशि का भुगतान एडमिनिस्ट्रेटर जनरल एंड ऑफिशियल ट्रस्टी-कम-ट्रेजरर, चैरिटेबल एंडोमेंट्स हरियाणा द्वारा किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह राशि केवल आधार से लिंक्ड बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से दी जाएगी।

इसके अलावा, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) को इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लाभार्थी आवेदन जमा करने और उसकी स्थिति की निगरानी ऑनलाइन कर सकेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण पर बढ़ी राजनीतिक गर्माहट, कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना

शिमला, संजू-:महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश की राजनीति एक बार फिर तेज हो गई है। शिमला में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण जैसे गंभीर विषय को चुनावी...

मोगा में अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Summer express ,मोगा | मोगा जिले में थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू...

तमिलनाडु फैक्ट्री ब्लास्ट: सुरक्षा खामियों का खुलासा, 25 की मौत

Summer express , तमिलनाडु  |  तमिलनाडु के विरुधुनगर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद जांच में गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं, जबकि कई लोग...

लंबलू में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ प्रदर्शन,लोगों ने रैली निकालकर जताया विरोध

हमीरपुर,अरविंद -:बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में लंबलू क्षेत्र में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। स्थानीय नागरिकों, बिजली उपभोक्ताओं और विभिन्न संगठनों ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया और पूरे क्षेत्र में रैली निकालकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।  इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “स्मार्ट मीटर बंद करो” के नारे लगाते हुए...

किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, बिलासपुर में 2735 का लक्ष्य—788 को लग चुका टीका

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:राज्य सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है,...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.