Facebook-f Youtube X-twitter

ग्लोबल मार्केट में सोने पर दबाव, डॉलर मजबूत होने से कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की रफ्तार फिलहाल थम गई है। कीमती धातु की कीमतें करीब एक महीने के निचले स्तर पर बनी हुई हैं। केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से जल्द ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होने से सोने पर दबाव बढ़ा है।

वर्तमान में वैश्विक बाजार में सोना लगभग $3,940 प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, जो अक्टूबर की शुरुआत के बाद का सबसे निचला स्तर है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के हालिया बयान के बाद दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना 90% से घटकर 69% रह गई है, जिससे निवेशकों का झुकाव सोने से हटकर अन्य परिसंपत्तियों की ओर बढ़ा है।

इसके साथ ही, चीन सरकार द्वारा गोल्ड सेलर्स को मिलने वाली टैक्स छूट समाप्त करने के फैसले का भी असर बाजार पर दिख रहा है। टैक्स बढ़ने से एशियाई देशों में खुदरा स्तर पर सोने की खरीदारी घटने की आशंका है, जो वैश्विक मांग को कमजोर कर सकती है और कीमतों पर और दबाव डाल सकती है।

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बनी रहती है, तो निवेशक सोने को अब भी एक सुरक्षित निवेश विकल्प (Safe Haven) के रूप में अपनाते रहेंगे। ऐसे में आर्थिक परिस्थितियों के बिगड़ने पर सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.